फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirbhaya Case: फांसी से पहले निर्भया के दोषियों में आया बदलाव, कर रहे ऐसी हरकतें

Sat, 18 Jan 2020 06:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 18 Jan 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case Convicts: before execution behaviour change one try suicide other uncomfortable
निर्भया केस के चारों दोषी - फोटो : अमर उजाला

फांसी दिए जाने से पहले जेल नंबर तीन के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट किए जाने के बाद निर्भया के दोषियों की नींद उड़ गई है। गुरुवार रात चारों दोषी देर रात तक जागते रहे और इधर से उधर चहलकदमी करते दिखे। वहीं इससे पहले एक दोषी के आत्महत्या का प्रयास करने की भी खबर है। जानिए कैसा है उनका हाल, उन्हें किस तरह के कपड़े पहनने को दिए गए हैं और चारों इन दिनों किस तरह की हरकतें कर रहे हैं...

Nirbhaya Case Convicts: before execution behaviour change one try suicide other uncomfortable
निर्भया - फोटो : अमर उजाला

निर्भया कांड के एक दोषी विनय शर्मा ने कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी फुटेज की निगरानी में तिहाड़ जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि समय रहते उसे बचा लिया गया। दोषी विनय शर्मा के वकील एपी सिंह का दावा है कि बुधवार सुबह उसने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की। लेकिन जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे बचा लिया। जेल महानिदेशक ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। 

Nirbhaya Case Convicts: before execution behaviour change one try suicide other uncomfortable
निर्भया केस - फोटो : SELF

पजामा भी नाड़ा निकालकर दिया गया है
जेल के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि चारों दोषियों की मनोचिकित्सा की जांच रिपोर्ट पूरी तरह से ठीक है। निर्भया के दोषियों को बृहस्पतिवार को जेल संख्या तीन के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया। जेल सूत्रों का कहना है कि दोषियों को इस बात की जानकारी है कि डेथ वारंट जारी होने के बाद इस सेल में भेजा जाता है। मौत को नजदीक देखकर चारों आरोपी तनाव में हैं। सभी आरोपियों को अलग-अलग सेल में रखा गया है। यहां उन्हें सोने व ओढ़ने के लिए सिर्फ कंबल दिया गया है। दोषियों को पजामा भी नाड़ा निकालकर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case Convicts: before execution behaviour change one try suicide other uncomfortable
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों का कहना है कि मुकेश, पवन और अक्षय सेल में जाने के बाद कंबल ओढ़कर चुपचाप बैठे रहे जबकि विनय अपने सेल में चहलकदमी करता रहा। खाना खाने के बाद सोने के बजाए सभी दोषी सेल में चक्कर काटते रहे। विनय स्वभाव से आक्रामक है, इसलिए अधिकारी उस पर विशेष नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन
Nirbhaya Case Convicts: before execution behaviour change one try suicide other uncomfortable
- फोटो : Social Media

यहां एक दोषी की सुरक्षा के लिए तमिलनाडु स्पेशल पुलिस के दो जवानों की तैनाती की गई है। सूत्र बताते हैं कि दोषियों की इन पुलिसकर्मियों से कोई बात नहीं हुई। जेल अधिकारियों ने बताया कि सभी दोषियों पर सीसीटीवी कैमरे से विशेष नजर रखी जा रही है। जेल अधिकारियों ने बताया कि दोषियों की सुबह-शाम मेडिकल जांच हो रही है। साथ ही इनका मनोचिकित्सक से भी जांच करवाई जा रही है। ताकि दोषी तनाव में न रहे। अधिकारियों का कहना है कि बातचीत के दौरान उनका व्यवहार ठीक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed