फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर इन 3 सीटों पर हार गई बीजेपी तो टूट सकता है कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास

Sun, 10 Dec 2017 01:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Dec 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2017: these three seats are question of prestige for bjp

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं और शुरुआती एक घंटे के रुझान बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। अभी 16 नगर निगमों में से 10 से ज्यादा पर बीजेपी के मेयर प्रत्याशी ही बढ़त बनाए हुए हैं लेकिन यूपी में मेयर के ऐसे तीन पद हैं जिसे अगर बीजेपी ने गंवा दिया तो उसके कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास डोल सकता है...

nikay chunav 2017: these three seats are question of prestige for bjp
वाराणसी मेयर सीट: वाराणसी की हर छोटी-बड़ी घटना राष्ट्रीय खबर बन जाती है क्योंकि यह प्रधानमंत्री और बीजेपी के सबसे ताकतवर नेता नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। निकाय चुनाव के तहत आज ही वाराणसी में मेयर पद का भी फैसला होना है। यह सीट अन्य पिक्षड़ा वर्ग (OBC) की महिलाओं के लिए आरक्षित है। बीजेपी ने इस सीट के लिए संघ की करीबी मानी जाने वाली मृदुला जायसवाल को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है जो रियल स्टेट कारोबारी संजय गुप्ता की पत्नी हैं। इस सीट पर आज पूरे देश और बीजेपी कार्यकर्ताओं की खास नजर है।
nikay chunav 2017: these three seats are question of prestige for bjp

गोरखपुर मेयर सीट: आठ महीने पहले प्रचंड जीत के बाद अप्रत्याशित तौर पर यूपी के सीएम बने योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सांसद हैं और इस शहर को योगी का गढ़ माना जाता है। इस सीट से सीएम योगी की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। बीजेपी ने सीताराम जायसवाल को यहां मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि यह सीट भी पिछड़ा वर्ग के लिए सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
nikay chunav 2017: these three seats are question of prestige for bjp

अयोध्या मेयर सीट: अयोध्या में राम मंदिर बीजेपी का सबसे ज्वलंत चुनावी मुद्दा रहा है। ऐसे में नगर निगम घोषित होने के बाद पहली बार अयोध्या-फैजाबाद में निगम चुनाव हो रहे हैं। बीजेपी को टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी ने यहां से एक किन्नर प्रत्याशी गुलशन बिन्दू को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है जबकि, उनसे मुकाबला करने के लिए बीजेपी ने ऋषिकेश उपाध्याय को मैदान में उतारा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed