नए साल का स्वागत लोगों ने 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी की सुबह बड़े ही जोश से की। मंगलवार को सुबह मंदिरों और गुरुद्वारों में जाकर सेहत, धन और सुरक्षा की कामना की, वहीं लोगों ने एक दूसरे को फूल और उपहार देकर शुभकामनाएं दी। साल के पहले दिन मॉल्स और पार्कों में लोगों की खासी चहलपहल देखने को मिली। पूरा देश सेलिब्रेशन के मूड में नजर आया। तस्वीरों में देखें कैसे अलग-अलग जगहों पर मना न्यू ईयर...
(सभी फोटोः पीटीआई)
2 of 15
new year celebration
- फोटो : pti
नए साल के मौके पर स्वर्ण मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। हर कोई दिल में नए साल की उमंग और गुरु महाराज का आशीर्वाद की कामना लिए गुरुद्वारों में पहुंचा।
3 of 15
new year celebration
- फोटो : pti
गुरुद्वारों में जो भीड़ दिखी वह देखने लायक थी। यह सिलसिला 31 दिसंबर की शाम से ही शुरू हो गया था।
4 of 15
new year celebration
- फोटो : pti
वहीं लोग मस्ती के मूड में भी नजर आए। लोगों पब्स, क्लब्स व अन्य जगहों पर खूब मस्ती की। 31 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद भी जश्न चलता रहा और लोगों के कदम बॉलीवुड गानों पर थिरकते रहे।
5 of 15
new year celebration
- फोटो : pti
देश के 69 हजार से ज्यादा परिवारों के लिए नया साल खुशियां लेकर आया। साल के पहले दिन जहां पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चे भारत में 69,944 जन्मे। वहीं राजधानी दिल्ली में दो बच्चों ने जन्म लिया। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में रात 12 बजकर 20 मिनट पर एक बिटिया ने जन्म लिया, वहीं इसी अस्पताल में दूसरी बेटी ने तड़के 4 बजकर 14 मिनट पर जन्म लिया। ये आंकड़े यूनिसेफ की रिपोर्ट में सामने आए हैं।