पिछले एक साल में भारत में जिस्मफरोशी के धंधे में 25% का इजाफा हुआ है और इसका कारण बना है इंटरनेट जहां लड़कियों को फंसाने के लिए नए तरीके इजाद किए गए हैं।
दक्षिणी दिल्ली को राजधानी के सबसे पॉश इलाकों में से एक माना जाता है। झारखंड के दर्जनभर से ज्यादा युवाओं को जब यहां के एक होटल में नौकरी के लिए ऑफर मिला तो वो चौंक गए। हालांकि जांच के बाद जो खुलासा हुआ उसने पुलिस को भी सकते में डाल दिया। जानकारों के मुताबिक पिछले कुछ समय से भारत के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में इंटरनेट और स्मार्ट फोन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है जिसका इस्तेमाल करने वाले युवा लड़के-लड़कियां हैं।
ग्रामीण इलाकों में फेसबुक और वाट्सऐप जैसी सोशल साइट्स पर सक्रिय युवाओं की पहली जरूरत रोजगार होती है और बड़े शहरों का आकर्षण उन्हें जाल में फंसाने का सबसे आसान तरीका होता है।
इंटरनेट के माध्यम से ग्रामीण युवाओं की इसी कमजोरी का फायदा उठाया जा रहा है और उन्हें जाल में फंस के जिस्मफरोशी और वेश्यावृत्ति के धंधे में ढकेला जा रहा है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई नागालैंड की 17 साल की युवती ने बताया कि उसने फेसबुक पर एक व्यक्ति से दोस्ती की जिसके बाद उससे बातचीत बढ़ने लगी। उसने नौकरी का लालच देकर उसे दिल्ली बुलाया और यहां से वह जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने का प्लान तैयार कर रहा था।