{"_id":"6abff751bfd1206bf103a42b","slug":"two-young-women-drown-in-the-yamuna-during-jitiya-ritual-bath-die-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-157632-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जितिया स्नान के दौरान यमुना में डूबीं दो युवतियां, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जितिया स्नान के दौरान यमुना में डूबीं दो युवतियां, मौत
विज्ञापन
-सुर घाट पर गहरे पानी में गईं काजल और पिंकी, गोताखोरों ने निकाले शव
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। जितिया पर्व पर यमुना में स्नान करने पहुंची दो युवतियों की शुक्रवार सुबह डूबने से मौत हो गई। हादसा वजीराबाद यमुना पुल के पास सूर घाट पर हुआ। दोनों परिवार के साथ पर्व मनाने पहुंची थीं। स्नान के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चली गईं। शोर सुनकर मौके पर मौजूद गोताखोरों ने तलाश शुरू की और कुछ देर बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले।
मृतकों की पहचान जखीरा निवासी काजल कुमारी (18) और पिंकी कुमारी (18) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही तिमारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्नान करते समय गहरे पानी में गईं
उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त नीहारिका भट्ट ने बताया कि जितिया पर्व के मौके पर दोनों परिवार के साथ यमुना में स्नान करने सूर घाट पहुंची थीं। स्नान के दौरान दोनों गहरे पानी की तरफ चली गईं। उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण डूब गईं। उधर, परिजनों का आरोप है कि घाट पर गहरे पानी वाले हिस्से की सही तरीके से बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। साथ ही पर्याप्त चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी भी नहीं थी।