फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC employee killed in road accident

Delhi NCR News: सड़क हादस में डीटीसी कर्मी की जान गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादस में डीटीसी कर्मी की जान गई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के कर्मचारी दीपक कुमार (35) की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार दीपक कुमार बुधवार देर रात अपनी स्कूटी से सराय काले खां से कल्याणपुरी स्थित घर जा रहे थे। पांडव नगर इलाके से गुजरते समय पीछे से आए एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। एक पार्सल डिलीवरी कर्मी ने सड़क पर लहूलुहान अवस्था में पड़े व्यक्ति को देखकर पांडव नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल दीपक को एलबीएस अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पहचान जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर की और परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी चालक और वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed