फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Stampede: दिल्ली स्टेशन पर क्यों और कैसे हुआ हादसा?... भगदड़ की पूरी कहानी; दिल दहलाने वाली तस्वीरें

Sun, 16 Feb 2025 11:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Feb 2025 11:57 AM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने को लेकर भगदड़ मच गई। भगदड़ में 18 यात्रियों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की भीड़ क्षमता से बहुत अधिक हो गई थी।

विज्ञापन
New Delhi Railway Station Stampede Full story of stampede at railway station many dead mahakumbh see photos
Delhi Stampede - फोटो : पीटीआई
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ दर्दनाक हादसे को लेकर दिल्ली पुलिस व रेल प्रशासन आमने-सामने आ गया है। हादसे की वजह भी सामने आ गई है। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद की दिल दहलाने वाली तस्वीरें भी सामने आई हैं। भयावह तस्वीरें देख हर कोई स्तब्ध है। 


जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात ट्रेन में चढ़ने को लेकर भगदड़ मच गई। भगदड़ में 18 यात्रियों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई।  अधिकारियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की भीड़ क्षमता से बहुत अधिक हो गई थी।
 
New Delhi Railway Station Stampede Full story of stampede at railway station many dead mahakumbh see photos
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के चलते भगदड़। कई लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विशेष ट्रेन का एलान करने से बिगड़े हालात
प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों का यात्री इंतजार कर रहे थे। प्रयागराज जाने वाले दो ट्रेन पहले से लेट थीं। इन ट्रेनों के यात्री प्लेटफार्म नंबर-14 पर इंतजार कर रहे थे। तभी रेल प्रशासन ने प्रयागराज के लिए नई दिल्ली से जाने के लिए विशेष ट्रेन का एलान कर दिया। 

 
New Delhi Railway Station Stampede Full story of stampede at railway station many dead mahakumbh see photos
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : PTI
विशेष ट्रेन की घोषणा होते ही यात्री प्लेटफार्म नंबर 14 से 16 की तरफ भागने लगे। इससे भगदड़ मच गई। ट्रेन तक पहले पहुंचने के चक्कर में लोग एक-दूसरे को रौंदते रहे। लोग सीढ़ियों, प्लेटफार्म पर पटरियों पर भी गिर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Delhi Railway Station Stampede Full story of stampede at railway station many dead mahakumbh see photos
पीड़ित लोग - फोटो : अमर उजाला
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो ट्रेन के लोग पहले से मौजूद थे। ये ट्रेन लेट हो गई थीं। इन ट्रेनों के आठ से दस हजार यात्री प्लेटफार्म पर मौजूद थे। ऐसे में नई ट्रेन की घोषणा हो गई। उस ट्रेन के भी छह हजार यात्री पहले से थे। ऐसे में प्लेटफार्म पर क्षमता से ज्यादा लोग एकत्रित हो गए।

 
विज्ञापन
New Delhi Railway Station Stampede Full story of stampede at railway station many dead mahakumbh see photos
ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारामारी - फोटो : पीटीआई
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हालत दोपहर तीन बजे से ही खराब होने शुरू हो गए थे। भीड़ में लोग आगे-पीछे भी नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में उन्हें ट्रेन छूटने का डर भी था। ये भी भगदड़ का दूसरा कारण था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed