फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में ही था रोहित शेखर का कातिल ! मां उज्जवला ने बताई ऐसी बातें जो कर रहीं इस ओर इशारा

Sat, 20 Apr 2019 04:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 20 Apr 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar murder mystery mother says these 5 points
रोहित शेखर - फोटो : अमर उजाला

दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद से हर दिन इस मामले की कोई न कोई नई परत खुल रही है। एक ओर जहां पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि रोहित की मौत गला दबने से हुई है, वहीं शनिवार को उनकी मां उज्जवला भी पत्रकारों के सामने आईं और कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया जो इस मामले को सुलझाने में अहम हो सकती हैं। जानिए रोहित की मां ने पत्रकारों से क्या कहा है...

nd tiwari son rohit shekhar murder mystery mother says these 5 points
रोहित शेखर की मां - फोटो : ani

2007 में आया था पहला अटैक, हुई है बाइपास सर्जरीः
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद रोहित शेखर की मां उज्जवला शनिवार को सामने आईं और उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उनके बेटे को पहला हार्टअटैक 2007 में आया था। उन्होंने कहा वह कितने तनाव में था आप सोच सकते हैं। उसकी बाइपास सर्जरी भी हुई थी। उसे मानसिक यातनाएं झेलनी पड़ीं।

nd tiwari son rohit shekhar murder mystery mother says these 5 points
रोहित शेखर का परिवार - फोटो : अमर उजाला

शादी के पहले दिन से था तनावः
उज्जवला ने बताया कि उनका बेटा शादी के पहले दिन से ही तनाव था। उस पर लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच प्रेम विवाह होने के बावजूद इनके रिश्तों में तनाव था।

विज्ञापन
विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar murder mystery mother says these 5 points
रोहित का अस्थि विसर्जन करता परिवार - फोटो : अमर उजाला

रोहित की पत्नी पर कत्ल का शक होने की बात पर मां क्या बोलीं- रोहित की मां उज्जवला से जब पूछा गया कि उनकी बहू पर पुलिस को शक है तो वह बोलीं कि मैं इस बात की कल्पना भी नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, वह मेरे साथ हर जगह अस्पताल में, घर पर, अस्थियां विसर्जन के दौरान थी। मैं ऐसा नहीं सोच सकती। पता नहीं क्या हुआ मेरे बेटे के साथ।

विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar murder mystery mother says these 5 points
रोहित शेखर की मां - फोटो : अमर उजाला

रोहित ने पी रखी थी शराबः रोहित शेखर की मां का कहना है कि उनके बेटे ने थोड़ी शराब पी रखी थी। वह नशे में भी था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed