उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व सीएम दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच जब दो दिन के लिए अपूर्वा शुक्ला पुलिस की रिमांड पर थी तो उसने क्या-क्या बताया ये सामने आ रहा है। अपूर्वा ने इन दो दिनों में पुलिस को जो बातें बताई हैं वे काफी चौंकाने वाली हैं और इस केस से जुड़ी ताजा अपडेट हैं। दरअसल यह जानकारी एक बच्चे के बारे में है जो रोहित की हत्या की बड़ी वजह है। आगे पढ़िए क्या है वो बात...
2 of 6
रोहित की पत्नी अपूर्वा
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार अपूर्वा ने पुलिस को बताया है कि उसने रोहित की हत्या की साजिश इसलिए रची क्योंकि उसे शक था कि जिस महिला के साथ रोहित के संबंध हैं उसका बेटा रोहित का अपना बेटा है। उसे डर था कि रोहित अपनी जायदाद उसी बच्चे के नाम कर देगा। अपूर्वा ने बताया कि रोहित का उसकी रिश्ते की भाभी से संबंध, उसे अंदर ही अंदर खाए जा रहा था। उक्त महिला को अपनी शादी के 8 साल बाद बच्चा हुआ था और यही बात अपूर्वा और रोहित के रिश्ते को खराब करती जा रही थी।
3 of 6
रोहित शेखर की पत्नी और ससुर
- फोटो : अमर उजाला
अपूर्वा ने पुलिस रिमांड के दौरान बताया कि वह महिला रोहित की संपत्ति में से अपने बेटे को हिस्सा दिलाना चाहती थी। वह अक्सर ही कहती थी कि, 'आपके घर का ही तो बच्चा है।' बच्चे के लिए रोहित का लगाव भी मेरे शक को बढ़ाता रहता था।
अपूर्वा ने बताया कि उसकी राजनीतिक महत्वकाक्षाएं थीं। इस बात से जांचकर्ताओं को ये लगता है कि उसने मेट्रिमोनियल साइट पर रोहित की प्रोफाइल देखकर उसका रिश्ता शायद इसीलिए स्वीकार किया था कि राजनीतिक परिवार है तो उसे भी सत्ता के गलियारों में अपनी पैठ बनाने में मदद मिलेगी। कुछ महीनों की डेटिंग के बाद वह रोहित पर शादी का दबाव डालने लगी। दोनों की शादी 11 मई 2018 को हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद उसे अहसास हुआ कि शादी उसके काम की नहीं है और फिर उसने शादी के ठीक 18 दिन बाद 29 मई को ससुराल छोड़ दिया और अपने मायके इंदौर चली गई।
5 of 6
रोहित शेखर की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
बीच में दोनों ने झगड़ा खत्म कर साथ रहने पर सहमति बना ली थी लेकिन उसने माना है कि बाद में उसे वो बात परेशान करने लगी। अपूर्वा ने बताया कि रोहित और उसके परिवार के साथ रहकर मैं बीमार रहने लगी। वह अपनी सास उज्ज्वला के इंटरफेयरिंग और डामिनेटिंग स्वभाव से खासतौर से परेशान थी। उसने कहा कि मैं अपने कमरे के पर्दे तक अपने मन से नहीं बदल सकती थी क्योंकि वो नहीं चाहती थीं। मेरी सास घर को आर्थिक तौर पर भी नियंत्रित रखती थीं, मुझे घर चलाने के लिए न तो पर्याप्त पैसे दिए जाते थे न ही घर में मेरी इज्जत होती थी।