{"_id":"59c275234f1c1b8a688b59e5","slug":"navratri-starts-from-september-of-twenty-first","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवरात्रा:मंदिरों में सुबह से लगेंगे जयकारे, बिराजी जाएंगी मां भगवती की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रा:मंदिरों में सुबह से लगेंगे जयकारे, बिराजी जाएंगी मां भगवती की प्रतिमा
Wed, 20 Sep 2017 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Sep 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी के तमाम मंदिरों में शारदीय नवरात्र महोत्सव बृहस्पतिवार को पूरे धूमधाम के साथ शुरू होगा। तो वहीं दुसरी ओर श्रद्धालु अपने घरों में भी भगवती की पूजा आरंभ करेंगे। बहुत से श्रद्धालु नौ दिनों तक अखंड ज्योत जलाएंगे ओर व्रत रखेंगे। इसके लिए मंदिरों में सभी तैयारी पूरी हो चुकी है,मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है और मां भगवती की पूजा और गुणगान के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी के तमाम मंदिरों में बृहस्पतिवार की सुबह नवरात्र महोत्सव शुरू होगा। मंदिरों में सुबह मां के दरबार के पट खोले जाएंगे। इसके बाद मां का अभिषेक करने के बाद विशेष आरती की जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रद्घालुओं को मां की आराधना करने के लिए प्रवेश दिया जाएगा।
3 of 5
नवरात्रि
- फोटो : अमर उजाला
झंडेवाला मंदिर में नवरात्र के दौरान रोजाना भजन व कीर्तन किया जाएगा। श्रद्घालुओं को घरों में नवरात्रों में अखंड ज्योत जलाने के लिए मंदिर की अखंड ज्योत से ज्योतियां दी जाएगी।
छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में नवरात्र महोत्सव में रोजाना कीर्तन, भजनों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नवरात्रि
- फोटो : अमर उजाला
कालकाजी मंदिर में सुबह तीन बजे मंदिर में भगवती पूजा अर्चना आरंभ की जाएगी। प्रीत विहार स्थित दुर्गा माता मंदिर को विशेष तौर पर सजाया गया है और रोजाना पूरा दिन कीर्तन होगा। भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन
5 of 5
नवरात्रि
- फोटो : अमर उजाला
महरौली स्थित योग माया मंदिर में भी नवरात्र महोत्सव मनाया जाएगा। बाहरी रिंग रोड स्थित काली माता मंदिर में नवरात्रा महोत्सव के तहत सुप्रसिद्घ गायकों द्वारा भजन संध्या व मां भगवती का गुणगान किया जाएगा। हरिनगर स्थित संतोषी माता मंदिर में रोजाना संकीर्तन के अलावा नाट्य मंचन, नृत्य, दुर्गा सरस्वती पाठ किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।