{"_id":"5aae67754f1c1b094a8b5e7d","slug":"navratri-2018-know-the-story-of-devi-shailputri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि के पहले दिन होती है इन देवी की पूजा, रोचक है इनकी कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रि के पहले दिन होती है इन देवी की पूजा, रोचक है इनकी कथा
Mon, 19 Mar 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
navratri
- फोटो : navratri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
18 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है जो 26 मार्च तक चलेगी। यह राम नवरात्रि के नाम से भी जाने जाते हैं। मालूम हो इन 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इसके अलावा नवरात्रि इसलिए भी खास है क्योंकि इसके नौवें दिन को भगवान राम के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। जिसको राम नवमी कहते हैं। बता दें कि चैत्र नवरात्रि को राम नवरात्रि भी कहा जाता है।
2 of 5
navratri
नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा होती है। मां दुर्गा के पहले स्वरूप को शैलपुत्री के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि में सबसे पहले इन्हीं की पूजा होती है।
3 of 5
navratri
शैल का अर्थ होता है पर्वत, राजा हिमालय के घर जन्मीं इन देवी का नाम इसलिए शैलपुत्री पड़ा। बता दें कि इन देवी के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं में कमल का फूल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
navratri
मान्यताओं के अनुसार, देवी शैलपुत्री अपने पिछले जन्म में प्रजापति दक्षराज की कन्या थीं और तब उनका नाम सती था। तब देवी सती की शादी भगवान शंकर से हुआ। एक बार प्रजापति दक्षराज ने विशाल यज्ञ करवाया जिसमें सभी देवी-देवता आमंत्रित थे, सिवाए भगवान शंकर के। इसी बात से नाराज देवी सती अपने पिता के घर पहुंचीं तो वहां उनके पिता ने सती के पति भगवान शंकर के बारे में अपशब्द कर दिए।
विज्ञापन
5 of 5
navratri
देवी सती से अपने पति शंकर का अपमान सहन नहीं हुआ और वहीं उसी यज्ञ में कूद कर उन्होंने अपनी जान दे दी। फिर अगले जन्म में उनका जन्म शैलराज हिमालय के यहां हुआ। और फिर उनका नाम शैलपुत्री रखा गया। अगले जन्म में भी उनकी शादी भगवान शंकर से ही हुई। बता दें कि उनके अन्य नाम पार्वती और हेमवती भी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।