आर्मी के मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी की हत्या के आरोपी मेजर निखिल राय हांडा को सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। इतने बड़े अपराध के बाद जब आरोपी मेजर मीडिया के कैमरों के सामने पहुंचा तो लोग हैरान रह गए। उसके चेहरे पर पछतावे की एक लकीर और माथे पर एक शिकन तक दिखाई नहीं दी। पढ़िए पूरा कोर्टरूम ड्रामा जब आरोपी की हंसी से टल गई कार्रवाई...
2 of 10
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी को करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी पकड़कर कोर्टरूम तक लेकर पहुंचे। इतने बड़े पद पर रहते हुए भी इतने जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले शख्स को कोर्ट में मौजूद हर शख्स देखना चाहता था, लेकिन उसका अंदाज तो वहां मौजूद हर किसी को हैरान कर रहा था।
3 of 10
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक, उसके चेहरे पर नाम मात्र की शिकन नहीं थी और न ही कोई पछतावे का कोई भाव। बल्कि वो कोर्टरूम पहुंचकर लगातार हंसता जा रहा था और पुलिसवालों से अठखेलियां कर रहा था। यह सब चल ही रहा था कि कोर्ट की सुनवाई कुछ देर के लिए टल गई।
4 of 10
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के बड़े अधिकारी कोर्ट पहुंचे तो कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई। इस बीच 4-5 कांस्टेबल मेजर हांडा को लेकर खड़े रहे। तभी अचानक आरोपी मेजर जमीन पर सिर पकड़कर बैठ गया। लोगों को लगा रो रहा होगा। लेकिन...
नीचे मुंह किए हुए बैठे मेजर हांडा ने जब मुंह ऊपर किया तो हंसने लगा। लोग देखकर हैरान रह गए। पुलिसवाले उसे मेजर साहब कहकर बुला रहे थे। वह पुलिसवालों से खूब मजाकिया अंदाज में बातें किए जा रहा था।