फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचे मुलायम सिंह यादव, लगा लंबा जाम

Thu, 24 Aug 2017 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 24 Aug 2017 06:05 PM IST
सार

अखिलेश ने गठबंधन किया तो लेना पड़ेगा फैसला: मुलायम सिंह यादव 
- चीन को दुश्मन बताया, तीन तलाक पर बोले मुसलमानों ने फैसला स्वीकार किया 
- प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सीएम योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना 
- मुरादनगर में पूर्व एमएलसी आशु मलिक के आवास पर निजी कार्यक्रम में आए थे  

अमर उजाला ब्यूरो 
मोदीनगर।

विज्ञापन
mulayam singh yadav car got puncher in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। अगर अखिलेश चाहें तो गठबंधन कर लें, लेकिन तब कोई फैसला लेना पड़ेगा। कहा कि पहले विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़े तो सरकार बनाई, लेकिन गठबंधन किया तो हार गए। वह बुधवार को पूर्व एमएलसी आशु मलिक के मुरादनगर स्थित आवास पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।  प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पांच माह में अपराध बढ़े हैं, जिसके लिए मौजूदा सरकार दोषी है। अपराध पर लगाम लगाने में सरकार नाकाम साबित हो रही है।

mulayam singh yadav car got puncher in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला

तीन तलाक के मुद्दे पर उन्होंने सधा हुआ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सहर्ष स्वीकार किया है। सभी को फैसले का सम्मान करना चाहिए। अगर फैसला मुसलमानों के हित में नहीं होता तो वे विरोध में उतर आते। गाजियाबाद में हज हाउस बंद होने को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हज यात्रियों की सुविधा के लिए इसे बनाया गया था, यह राजनीति का विषय नहीं है। दोकलाम विवाद पर कहा कि वह पहले से ही चेताते आ रहे हैं कि भारत का दुश्मन पाकिस्तान नहीं बल्कि चीन है। भारतीय सेना चीन को उसी की भाषा में जवाब देने में सक्षम है। ट्रेन हादसे में मरने वाले यात्रियों के प्रति संवेदना प्रकट की। जीएसटी के बारे में कहा कि व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। शिक्षामित्रों के आंदोलन पर बोले कि सरकार को प्राथमिकता के तौर पर समाधान करना चाहिए।  इस मौके पर जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, चौधरी रिछपाल सिंह, मधु चौधरी और पुष्पा शर्मा आदि मौजूद रहे।

mulayam singh yadav car got puncher in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला

माला पहनाने को लेकर भिड़े सपाई, एक दूसरे पर गिरे कार्यकर्ता 
मुलायम सिंह यादव को माला पहनाने को लेकर सपाइयों के दो गुट भिड़ गए। उनमें नोकझोंक शुरू हो गई। उनसे मिलने के लिए कार्यकर्ताओं की अधिक भीड़ हो गई। आगे निकलने के चक्कर में धक्कामुक्की हुई, जिसकी वजह से सोफे पर बैठे कुछ कार्यकर्ता एक दूसरे पर गिर पड़े।
पूर्व एमएलसी आशु मलिक ने हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। सीओ सदर आतिश कुमार ने बताया कि इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी, हालांकि हालात जल्द ही नियंत्रण में कर लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
mulayam singh yadav car got puncher in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला

टायर हुआ पंक्चर, काफिले से जाम भी लगा: मुलायम सिंह यादव की कार के बाएं साइड का अगला टायर पंक्चर हो गया। जिसे देखते ही तुरंत बदला गया। तेज गति के कार चलने के दौरान टायर पंक्चर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मुरादनगर आने के दौरान काफिले की वजह से रावली रोड पर जाम भी लग गया, करीब एक घंटे तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed