फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंदर ने लिया बदला, भाइयों के सामने गला दबाकर की हत्या

Sun, 10 May 2015 10:43 AM IST
Updated Sun, 10 May 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन

बंदर ने लिया बदला, भाइयों के सामने गला दबाकर की हत्या

Monkey took life of a boy in ghaziabad house

गाजियाबाद के पास मोरटा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर बंदर ने गला

दबाकर एक विकलांग मासूम की जान ले ली। पिता, दादा और दादी नौकरी पर और मां मायके गई थी। मूलरूप से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी ईंट भट्टे के काम करनेवाले बबलू के चारों बच्चे कमरे में खेल रहे थे। (सभी फोटोः अमर उजाला/गाजियाबाद)

बंदर ने लिया बदला, भाइयों के सामने गला दबाकर की हत्या

Monkey took life of a boy in ghaziabad house

इसी दौरान एक बंदर वहां आ गया। बच्चों ने बंदर को पत्थर मारकर भगा दिया। थोड़ी देर बाद करीब 12 बजे बंदर फिर आया और सीधा कमरे में जा घुसा। इस पर तीन बच्चे शोर मचाते हुए भाग गए, जबकि अपाहिज मोहन पलंग पर पड़े-पडे़ चीखता रहा। इसी दौरान बंदर ने पलंग पर चढ़कर मासूम का गला दबा दिया। बंदर के जाने के बाद तीनों भाइयों ने मोहन को मरा देख शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए।

बंदर ने लिया बदला, भाइयों के सामने गला दबाकर की हत्या

Monkey took life of a boy in ghaziabad house

बंदर को अंदर आया देख तीनों बच्चे शोर मचाते हुए भाग निकले, मगर अपाहिज मोहन पलंग पर लेटा रह गया। हादसे में इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि मोहन की मौत का कारण जुड़वां होना रहा। सोहन और मोहन जुड़वां होने के कारण लगभग हमशक्ल हैं। इस घटना के बाद गांव में लोगों में बंदरों को लेकर आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदर ने लिया बदला, भाइयों के सामने गला दबाकर की हत्या

Monkey took life of a boy in ghaziabad house

मूलरूप से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी बबलू का परिवार 15 साल से मोरटा में रह रहा हैं। परिवार में पिता ओमपाल, मां बालेश, पत्नी शशि और चार बच्चे गोलू (8), श्रीकांत (6), जुड़वा मोहन एवं सोहन (4) हैं। इनमें मोहन बचपन से ही विकलांग है। बबलू और ओमपाल ईंट भट्टे पर काम करते हैं, जबकि बालेश एक स्कूल में चपरासी है। बबलू ने बताया कि पत्नी छह दिन से दिल्ली स्थित मायके में है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

बंदर ने लिया बदला, भाइयों के सामने गला दबाकर की हत्या

Monkey took life of a boy in ghaziabad house

मोदीनगर क्षेत्र का लाइन पार इलाका ऐसा है जहां बंदरों के डर से रिश्तेदार फल ले जाना गंवारा नहीं समझते हैं। इस क्षेत्र में पिछले कई साल में बंदरों के डर के कारण छत से गिरने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग बंदरों का शिकार हुए हैं। वर्ष 2014 में बंदरों से निजात दिलाने की मांग को लेकर सभासदों ने मोर्चा भी खोला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed