पीएम की महारैली में शामिल होने के लिए भाजपा समर्थक ढोल और बाजों की थाप पर नाचते हुए अपनी रैलियों को लेकर रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान रामलीला मैदान के बाहर का मैदान पीएम के आने की खुशी और उनके स्वागत को लेकर खुशगवार दिखाई दिया। छोटी-छोटी रैलियों में दिल्ली के विभिन्न इलाकों से पहुंचे समर्थकों ने मोदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।
2 of 5
पीएम मोदी की धन्यवाद रैली
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 10 बजे से रामलीला मैदान में मोदी समर्थकों को आना शुरू हुआ। इन समर्थकों युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं के साथ बच्चे भी भारी संख्या में इस रैली का हिस्सा बनने पहुंचे। इस मौके पर दिल्ली के विभिन्न इलाकों और दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों के भी समर्थक मोदी का भाषण सुनने के लिए पहुंचे।
3 of 5
पीएम मोदी की धन्यवाद रैली
- फोटो : अमर उजाला
रामलीला मैदान के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह से दोपहर तक ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा समर्थओं की टोलियों के आने का सिलसिला जारी रहा। रामलीला मैदान में प्रवेश करने से पहले भाजपा समर्थकों ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया और मोदी-मोदी के नारे लगाए।
4 of 5
पीएम मोदी की धन्यवाद रैली
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में हो रही हिंसक घटनाओं की भर्त्सना भी की। लोगों का कहना था कि जो लोग हिंसा की वारदातों में लिप्त हैं, उन्हें पता भी नहीं है कि वे क्यूं हिंसा कर रहे हैं। लोगों ने संदेश दिया कि इन हिंसक घटनाओं में शामिल लोगों को कानून के बारे में पढ़ना चाहिए और सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। इस दौरान रामलीला मैदान के दोनों प्रवेश द्वारों पर लोगों की भारी भीड़ का सिलसिला चलता रहा।
5 of 5
पीएम मोदी की रैली में शामिल होने पहुंचे दिव्यांग देवेश भारत
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के दिव्यांग ने दिया अहिंसा का संदेश
मोदी के रैली में शामिल होने के लिए उत्तर-प्रदेश के बुलंदशहर से व्हील चेयर पर आए दिव्यांग देवेश भारत ने अपने हाथों में पकड़े हुए पोस्टर से संदेश दिया कि सभी का खून शामिल है इस मिट्टी में, आग लगाने के लिए हिन्दुस्तान थोड़ी है, विरोध करें या समर्थन, हिंसा न फैलाएं, सीएए के लिए देश ना जलाएं। पहले जागरूकता, बाद में विरोध या प्रदर्शन। जय हिन्द। उन्होंने कहा कि वह दिव्यांग बेशक हैं, लेकिन उनके हौंसले हिन्दुस्तान के प्रति बेहद बुलंद हैं। वह व्हील चेयर पर ही रैली में शामिल हुए और मोदी का पूरा भाषण सुनकर अपने घर वापस बुलंदशहर के लिए रवाना हुए।