इन दिनों भाजपा नेताओं की दलितों के घर खाना खाने की खूब चर्चा है। कहीं कोई अपना खाना लेकर पहुंच जाता है तो कोई हलवाई से छप्पन भोग बनवाकर खाता है। वहीं ग्रेटर नोएडा के जेवर पहुंचे एक मंत्री ने एक ही दिन में दो बार दलित परिवारों के घर में बना हुआ खाना खाया।
2 of 7
dalit food
- फोटो : अमर उजाला
जेवर के अलाउद्दीननगर उर्फ ढुढेरा गांव में ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार सुबह पहुंचे प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मंत्री ने दलित ग्राम प्रधान विजेन्द्री देवी के घर महिलाओं द्वारा चूल्हे पर बनाई गई रोटियां खाईं। जिसके बाद जेवर ब्लाक में किसान कल्याण कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे।
3 of 7
dalit food
- फोटो : अमर उजाला
जय प्रताप सिंह ने कहा कि देश के विकास के लिए पहले अन्नदाता का विकास जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान की आय दोगुनी करने के वादे पर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती में किसानों का सहयोग किया जा रहा है।
4 of 7
dalit food
- फोटो : अमर उजाला
योजनाओं का सीधा लाभ देने के लिए सब्सिडी की धनराशि सीधे उनके खाते में भेजी जा रही है। इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी बीएनसिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एसपी देहात सुनीति सिंह, एसडीएम प्रसून कुमार द्विवेदी, सीओ जेवर जगतराम जोशी, तहसीलदार अभय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
5 of 7
dalit food
- फोटो : अमर उजाला
रबूपुरा में प्रदेश के आबकारी मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने बुधवार को रबूपुरा क्षेत्र के उतरावली गांव की दलित बस्ती में रात्रि प्रवास किया। वहां चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान घोषणा की कि गांव का संपर्क मार्ग तीन माह में ठीक करा दिया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों को केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने बताया कि जीएसटी में किन चीजों पर और कितनी छूट है, गांवों को साफ रखने के लिए कितने कर्मचारी रखे गए हैं।