{"_id":"5d0f67888ebc3e212338cb7d","slug":"mehrauli-murder-case-man-sat-all-night-with-dead-body-after-killed-wife-and-children","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महरौली: जानिए 'दरिंदे' शिक्षक की पूरी कुंडली, जिसने पत्नी और तीन बच्चों को बेहरमी से काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महरौली: जानिए 'दरिंदे' शिक्षक की पूरी कुंडली, जिसने पत्नी और तीन बच्चों को बेहरमी से काटा
Sun, 23 Jun 2019 05:40 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 23 Jun 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
murder in mehruali
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के महरौली में शुक्रवार देर रात एक शिक्षक पर दरिंदगी इस कदर हावी हुई कि उसने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों को मौत को घाट उतार दिया। उसके मन में आखिर ऐसा क्या चल रहा था कि उसे अपनी पत्नी व बच्चों की हत्या करना पड़ी। लिखित नोट में उसने ये भी कबूला कि सभी हत्याओं के लिए वह जिम्मेदार है। उसकी बायीं कलाई कटी मिली। जानते हैं, उस 'दरिंदे' शिक्षक की पूरी कुंडली...
घर को किया पुलिस ने सील
- फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से चंपारन (बिहार) निवासी उपेंद्र कुमार शुक्ला अपने परिवार के साथ चौथी मंजिल, 178/ एम-10, वार्ड नंबर-2, महरौली में रहता है। पड़ोस के लोगों का कहना था कि उपेंद्र उनसे बहुत कम मिलता था। ज्यादातर लोग उसे जानते नहीं थे। दीपक ने बताया कि पूरी बिल्डिंग को चौधरी सुरेश कुमार अपार्टमेंट के नाम से जाना जाता है। उपेंद्र चौथे फ्लोर पर रहता है। हर फ्लोर पर दो फ्लैट है। उपेंद्र का पीछे वाला फ्लैट है। उसके सामने वाले पड़ोसी फिलहाल मकान में ताला लगाकर अपने गांव गए हैं। उपेंद्र काफी गंभीर रहता था।
एक वार और पूरे परिवार को उतार दिया मौत के घाट
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी महिला रामवती ने बताया कि जब से इलाके में फ्लैट बने हैं, नए-नए लोग यहां आकर रहना शुरू हुए हैं। फ्लैट में रहने वाले लोग एक दूसरे को नहीं जानते हैं। उपेंद्र भी अपनी बिल्डिंग के अलावा बाकी पड़ोसियों से वास्ता नही रखता था। पड़ोसी दीपक ने बताया कि शुक्रवार शाम उपेंद्र नीचे दुकान पर दूध लेने आया था तो उससे परिवार के बारे में पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महरौली में उपेंद्र शुक्ला ने की पत्नी और तीन बच्चों की हत्या
- फोटो : ani
आरोपी ने सभी के ठीक होने की बात की थी। पुलिस उपेंद्र की सास ललिता से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं था कि वह अपनी पत्नी शक करता हो और दोनों के बीच झगड़े होते हों।
विज्ञापन
murder in mehruali
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में आरोपी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उसने हत्या क्यों की पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने डिप्रेशन (अवसाद) की वजह से यह कदम उठाया। लेकिन, ऐसा क्या अवसाद हो गया कि उसने 40 दिन की बच्ची का भी गला रेत दिया।