{"_id":"5d1051d88ebc3e7a70661464","slug":"mehrauli-murder-case-accused-neck-cut-from-machine-after-wife-and-children-killed-by-strangulate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले गला दबाकर मार डाला, फिर मशीन से काटी गर्दन, आरोपी का रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले गला दबाकर मार डाला, फिर मशीन से काटी गर्दन, आरोपी का रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा
Mon, 24 Jun 2019 10:43 AM IST
शाहरुख खान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
murder in mehruali
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौली में तीन बच्चों बेटी रानिया(8), बेटा रौनक (5) और बेटी रानी (40 दिन) व पत्नी अर्चना शुक्ला की हत्या करने वाले शिक्षक उपेन्द्र कुमार शुक्ला ने पूछताछ में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने सनसनीखेज खुलासा किया है कि उसने पहले पत्नी व तीनों बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर सभी का गला रेता। गला दबाकर इसलिए हत्या की थी कि गला रेतने के दौरान कोई तड़पे नहीं। उसने पहले पत्नी की हत्या की थी।
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी की पत्नी अर्चना को शुगर की बीमारी थी। इस बीमारी के कारण पत्नी घर का काम नहीं कर पा रही थी। ऐसे में उसे लगता था कि अगर पत्नी को कुछ हो गया तो वह कैसे करेगा। आरोपी का कहना है कि बीमारी से उसकी पत्नी को कुछ हो उससे पहले ही उसने सभी की हत्या की दी। इस कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गया। पुलिस अधिकारी आरोपी को साइको बता रहे हैं।
- फोटो : ani
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी उपेन्द्र ने पूछताछ में बताया है कि उसने सबसे पहले सभी को दूध में नींद की गोलियां मिला दी थीं। जब सब सो गए थे तो आरोपी ने सभी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उनका चाकू से गला रेत दिया। चाकू वह महरौली से ही खरीदकर लाया था। आरोपी ने सबकी गला दबाकर पहले इसलिए हत्या की थी कि वह जब उनका गला काटे तो कोई तड़पे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एक वजह वह ये भी बता रहा है कि चाकू से काटने के दौरान कोई(पीड़ित) उठ जाता तो शोर-शराबा हो सकता था। उपेन्द्र ने सबसे पहले पत्नी अर्चना की हत्या की थी। इसके बाद उसने 40 दिन की बेटी रानी की हत्या की। इसके बाद बड़ी बेटी रानिया की हत्या की। बेटे रौनक की उसने सबके बाद हत्या की थी। हत्या करने के बाद आरोपी ने पत्थर काटने वाली मशीन से अपना बाया हाथ काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। दर्द होने के कारण वह काट नहीं पाया था।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी के बाएं हाथ पर कट के करीब तीन निशान हैं। वह हाथ की नसे काटकर खुदकुशी करना चहाता था। वह दर्द होने के कारण हाथ की नस नहीं काट पाया तो उसने 10-12 नींद की गोलियां खा ली थीं। गोलियां खाकर उसे नींद आ गई थी। वह बच्चों व पत्नी केशवों के पास ही रात भर सोता रहा। आरोपी के हाथ से भी काफी खून बह गया था। पुलिस को 12 गोलियां वाले नींद की गोली के दो पत्ते मिले हैं। दोनों की पत्ती खाली हैं।