{"_id":"6adf4557e4baec0a250c781e","slug":"junior-engineer-vikas-gupta-suspended-for-demolishing-animal-shelter-linked-to-jagriti-mishra-2026-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पशु आश्रय स्थल तोड़ने वाले जेई निलंबित, सीएम रेखा ने लिया एक्शन; जागृति मिश्रा से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पशु आश्रय स्थल तोड़ने वाले जेई निलंबित, सीएम रेखा ने लिया एक्शन; जागृति मिश्रा से जुड़ा है मामला
Mon, 26 Oct 2026 05:50 PM IST
अनुज कुमार
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 26 Oct 2026 05:50 PM IST
सार
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार गुप्ता को निलंबित करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई बाहरी दिल्ली में पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा के निर्माणाधीन पशु आश्रय के ध्वस्तीकरण के बाद हुई।
विज्ञापन
जागृति मिश्रा मामले में सीएम रेखा का एक्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक जूनियर इंजीनियर को निलंबित करने का आदेश दिया है। यह आदेश बाहरी दिल्ली में एक निर्माणाधीन पशु आश्रय को गिराए जाने के बाद आया। यह पशु आश्रय पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा का था। मुख्यमंत्री ने जूनियर इंजीनियर विकास कुमार गुप्ता के निलंबन का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Delhi Chief Minister Rekha Gupta has ordered the suspension of Junior Engineer Vikas Kumar Gupta following the demolition of an under-construction animal shelter belonging to animal welfare activist Jagriti Mishra in outer Delhi https://t.co/L29x162iLg
विज्ञापन
— ANI (@ANI) October 26, 2026
विज्ञापन
जागृति मिश्रा से सीएम ने की थी मुलाकात
कंझावला के निजामपुर गांव में पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा के परिसर में तोड़फोड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते रविवार को मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षा और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
सीएम से मुलाकात के बाद निर्देश
मुख्यमंत्री ने जागृति मिश्रा से पूछा कि क्या वह घटना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना चाहती हैं। उनके सहमति जताने पर मुख्यमंत्री ने पुलिस उपायुक्त को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और महिला की सुरक्षा के बंदोबस्त करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा था कि उत्पीड़न और अधिकारों के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई होगी। मौके पर मौजूद अधिकारियों को महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले में आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।
सीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से की मदद
जागृति मिश्रा की ओर से पशुओं के लिए आश्रय स्थल स्थापित करने के प्रयासों में भी सरकार सहायता करेगी। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को आश्रय स्थल की स्थापना में हरसंभव सहयोग देने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। दौरे में मुख्यमंत्री ने गांव के स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिलाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।