अगर आप भी जींस पहनने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए। उमस भरी गर्मी में जींस पहनना गंभीर बीमारी को न्योता दे सकता है। इन दिनों तेजी से लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। आगे जानिए गर्मी के इस मौसम में जींस पहनने से क्या नुकसान हो सकता है और इससे कैसे बचा जा सकता है...
2 of 6
जींस पहनी लड़कियां
- फोटो : Social Media
गर्मी के मौसम में लोगों को जींस पहनना महंगा पड़ रहा है। जींस के कारण लोग फंगल इंफेक्शन के शिकार हो रहे हैं। जींस का कपड़ा मोटा होने के कारण इसमें हवा पास नहीं हो रही है जिससे पसीने के कारण इंफेक्शन हो रहा है। फंगल इंफेक्शन से पीड़ित करीब 40 मरीज रोजाना सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे हैं।
3 of 6
अस्पताल में रोजाना करीब 150 मरीज चर्मरोग के इलाज के लिए पहुंच रहे
- फोटो : Social Media
नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 150 मरीज चर्मरोग के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। गर्मी के मौसम में सबसे अधिक मरीज पसीने के कारण होने वाली खुजली और दाने होने के पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो पसीने के कारण होने वाली खुजली ज्यादातर मरीजों की टांगों पर है।
4 of 6
दुकान में लगी जींस
- फोटो : social media
यह देखने में आया है कि यह दिक्कत उन मरीजों को सबसे अधिक है जो जींस की पैंट पहनते हैं। सुबह से शाम तक जींस पहनने के कारण शरीर को पर्याप्त हवा नहीं मिल पाती है। ऐसे में लोगों को फंगल इंफेक्शन हो रहा है।
5 of 6
जींस पहने व्यक्ति
- फोटो : social media
शुरुआती तौर पर तो लोग इसे घरेलू नुस्खे अपनाकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन दिक्कत बढ़ने पर इसे नियंत्रित करने में काफी लंबा समय लग जाता है।