फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   meeting on sprinkling water by helicopter will be done on monday

प्रदूषण : हेलीकॉप्टर से छिड़काव पर कल होगा अंतिम फैसला

Mon, 13 Nov 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Nov 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
meeting on sprinkling water by helicopter will be done on monday
demo pic

सम-विषम लागू करने से पीछे हटने के बाद दिल्ली सरकार अब भी कृत्रिम बारिश कराने को लेकर कोशिश जारी रखे हुए है। हेलीकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनी पवन हंस से बातचीत के बाद सोमवार को सरकार ने फिर एक बैठक बुलाई है। इसमें हेलीकॉप्टर से बारिश को लेकर चर्चा की जाएगी। सरकार ने इस बैठक में विशेषज्ञों को बुलाया है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने बताया कि कृत्रिम बारिश कराने को लेकर हमारी कोशिश जारी है। सोमवार शाम चार बजे इसके तकनीकी पहलुओं के साथ फायदे-नुकसान को लेकर बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन

सोमवार से प्रदूषण स्तर में तेजी से गिरावट आएगी

meeting on sprinkling water by helicopter will be done on monday
demo pic

बैठक में आला अधिकारी, पवन हंस के प्रतिनिधियों के साथ इस क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसमें पानी के छिड़काव को लेकर आखिरी फैसला लिया जाएगा। बताते चलें कि सम-विषम सोमवार से लागू नहीं करने का फैसला लेने के साथ सरकार के लिए राहत की बात यह है कि शनिवार को प्रदूषण स्तर में गिरावट दर्ज हुई है।

हालांकि रविवार को स्थिति ऐसी ही रहने की उम्मीद है। सोमवार से मौसम में बदलाव के साथ प्रदूषण स्तर में तेजी से गिरावट आएगी। सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि हम प्रदूषण स्तर पर नजर बनाए हुए हैं। सम विषम, कृत्रिम बारिश के अलावा हम दूसरे उपायों को लेकर कई कदम उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed