फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MCD चुनावः सीडी कांड में फंसने वाले पूर्व AAP मंत्री BJP उम्मीदवार के लिए मांग रहे वोट

Mon, 17 Apr 2017 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 17 Apr 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
mcd election 2017: former aap minister indulge in sex cd case campaigning for bjp
sandeep kumar - फोटो : ट्व‌िटर से

सेक्स सीडी कांड में फंसे आप के पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार बीजेपी बीजेपी के पार्षद कैंडिडेट के लिए प्रचार करने पहुंचे।

mcd election 2017: former aap minister indulge in sex cd case campaigning for bjp
sandeep kumar - फोटो : ट्व‌िटर से

रविवार को संदीप कुमार को बीजेपी पार्षद के लिए घर-घर जाकर चुनाव कैंपेन करते देखा गया। आप के पूर्व मंत्री भाजपा की नरेला सीट से उम्मीदवार सविता खत्री के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे।

mcd election 2017: former aap minister indulge in sex cd case campaigning for bjp
संदीप कुमार

जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो वो बोले कि वो ये अपने 'दोस्तों' के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जहां भी मेरे दोस्त चुनाव लड़ रहे हैं मैं उनका समर्थन करूंगा। चाहे वो बीजेपी, बीएसपी या कांग्रेस के ही क्यों न हों मैं उनकगे लिए चुनाव प्रचार करूंगा। खत्री जी मेरे परम मित्र हैं इसलिए मैं उनकी पत्नी के लिए प्रचार कर रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
mcd election 2017: former aap minister indulge in sex cd case campaigning for bjp
संदीप कुमार

हालांकि इस मामले के तूल पकड़ने पर बीजेपी ने सफाई दी कि संदीप कुमार को प्रचार करने के लिए नहीं बुलाया गया था। हालांकि अपने प्रचार अभियान के दौरान पूर्व आप मंत्री को आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बुराई करते सुना गया।


विज्ञापन
mcd election 2017: former aap minister indulge in sex cd case campaigning for bjp
sandeep kumar - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने प्रचार के दौरान कहा, 'केजरीवाल झाड़ू लेकर दिल्ली की जनता को बेवकूफ बनाने के साथ ही उन्हें गुमराह भी कर रहे हैं।' हालांकि संदीप ने किसी पार्टी में शामिल होने की किसी भी बात से इंकार कर दिया। संदीप ने आप पर जाति आधारित राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed