अपना घरबार छोड़कर हजारों मील दूर दिल्ली के जंतर मंतर पर सूखे और कर्ज से बेबस ये किसान अब घास चरने को मजबूर हैं लेकिन इनकी सुध लेने वाला अब भी कोई नहीं है।
तमिलनाडु के इन किसानों प्रदर्शन की हर हदों को पार कर लिया मगर राज्य सरकार इनकी सुनती नहीं और केंद्र में बैठी मोदी सरकार तक इनकी आवाज पहुंचती नहीं।
अपनी आवाज मोदी सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शन की हर तक जा रहे तमिलनाडु के इन किसानों को अब नहीं समझ आ रहा कि ये क्या करें जिनसे इनकी आवाज सरकार तक पहुंचे। एक दिन तो इन किसानों ने साड़ी पहनकर भी प्रदर्शन किया था।
वहीं सोमवार को जंतर मंतर पर धरना दे रहे ये किसान घास चरते नजर आ रहे हैं। 140 साल के इतिहास के सबसे बुरे सूखे के दौर से गुजर रहे ये किसान पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से जंतर मंतर पर अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन कर रहे हैं।
मरे किसान साथियों की खोपड़ियों के साथ प्रदर्शन कर रहे ये किसान पीएमओ के बाहर नग्न प्रदर्शन तक कर चुके हैं।