फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिचालक बनने के लिए एमबीए पास युवाओं ने किया आवेदन, 342 भर्तियों के लिए 8 हजार से ज्यादा आवेदक

Fri, 14 Dec 2018 07:32 AM IST
मनोज कुमार, अमर उजाला, नोएडा
मनोज कुमार, अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 14 Dec 2018 07:32 AM IST
विज्ञापन
MBA passed students apply for post of conductor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यूपी रोडवेज में संविदाकर्मी परिचालकों की 342 भर्तियों के लिए 8 हजार से अधिक आवेदकों ने फॉर्म भरे हैं। इनमें इंटरमीडिएट और आईटीआई या एनसीसी का बी सर्टिफिकेट शैक्षिक योग्यता निर्धारित की थी, मगर परिचालक बनने के लिए एमए, एमबीए और ग्रेजुएट आवेदक भी शामिल हुए थे। इनमें एमबीए, बीएससी और बीए समेत करीब 150 के फॉर्म को स्वीकार ही नहीं किया गया है। बड़ी बात यह है कि परिचालक बनने वाले युवा काफी पढ़ाकू हैं और उनकी मेरिट 80 से 85 फीसदी पर जाकर रुकी है। 
MBA passed students apply for post of conductor
प्रतीकात्मक तस्वीर
जिले में कुछ दिन पहले ही रोडवेज निगम की ओर से बसों की संख्या बढ़ने के कारण 342 परिचालकों को संविदा पर तैनात करने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी। 342 पदों के लिए 8 हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था, मगर एमबीए और एमए, बीएससी-बीटेक और बीए वाले करीब 150 आवेदकों के फॉर्म निगम की ओर से स्वीकार ही नहीं किए गए। चूंकि वह शैक्षिक योग्यता का पालन नहीं कर रहे थे। 
 
MBA passed students apply for post of conductor
फाइल फोटो
हालांकि जिन आवेदकों को निगम की ओर से स्वीकार किया गया है, उनकी मेरिट लिस्ट लगाई गई है। इसमें एसएसटी, सामान्य वालों की कटऑफ 80 फीसदी तक और अन्य पिछड़ा वर्ग की मेरिट सबसे ऊंची 85 फीसदी पर जाकर रुकी है। आंकड़ों से साफ होता है कि यूपी रोडवेज में जो युवक  परिचालक बनेंगे, वह भी 80 फीसदी से ऊपर अंक पाने वाले ही होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MBA passed students apply for post of conductor
फाइल फोटो
जरूरी शैक्षिक योग्यता 
परिचालक बनने के लिए इंटरमीडिएट पास होना चाहिए। साथ ही आईटीआई या एनसीसी का बी सर्टिफिकेट अथवा राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का ए सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इन तीनों में से एक शैक्षिक अर्हता भी जरूरी है।
विज्ञापन
MBA passed students apply for post of conductor
फाइल फोटो
निगम की ओर प्रदेश भर में संविदा कर्मियों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसी के तहत गौतमबुद्धनगर में भी 466 चालकों और 342 परिचालकों की नियुक्ति की जानी है। हालांकि यदि बसों की संख्या कम हुई तो भर्तियों की संख्या कम हो सकती है। इस भर्ती में मेरिट 80 से 85 फीसदी पर जाकर रुकी है, जो अपने आप में अहम बात है। कुछ युवा तो और भी अधिक योग्यता रखने वाले थे, जिनका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया है।
-अशोक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक गौतमबुद्धनगर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed