फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन तलाक देने वाले पति के खिलाफ पंचायत का बड़ा फरमान, छोड़ना होगा घर

Tue, 11 Jul 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद(मुरादनगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद(मुरादनगर) Updated Tue, 11 Jul 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
man who gives triple talaq to his wife is punished of leaving home by panchayat in ghaziabad
तीन तलाक

पत्नी को तलाक देना मलिकनगर के एक शख्स को महंगा पड़ गया। पंचायत ने तीन तलाक देने पर महिला के बदले पति को ही घर से निकालने का फरमान सुना दिया। महिला छह बच्चों की मां है।

man who gives triple talaq to his wife is punished of leaving home by panchayat in ghaziabad
triple talaq

हालांकि पति ने तलाक देने की बात से इनकार किया है। इलाके में यह मामला चर्चा विषय बना हुआ है। चिनाई का काम करने वाले शख्स के परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं। उसके साथ एक महिला मजदूर भी काम करती है। उसकी पत्नी को उस महिला मजदूर से नाजायज संबंध का शक था। इसके चलते एक सप्ताह पहले दंपति में विवाद हो गया।

man who gives triple talaq to his wife is punished of leaving home by panchayat in ghaziabad
triple talaq - फोटो : सोशल मीड‌िया

मारपीट के दौरान पति ने उसे तीन बार तलाक कह दिया। महिला ने तीन तलाक कहने पर अपने परिजनों को बुला लिया। इस मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई। पंचायत में महिला के आरोप सही साबित होने पर पंचों ने फैसला सुना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
man who gives triple talaq to his wife is punished of leaving home by panchayat in ghaziabad
triple talaq

इसके मुताबिक दंपति के मकान में पति के बजाए महिला और उसके छह बच्चे रहेंगे। पति को तुरंत घर से निकलने का फरमान सुनाया गया। हालांकि वह तीन तलाक की बात से मुकर गया।

विज्ञापन
man who gives triple talaq to his wife is punished of leaving home by panchayat in ghaziabad
triple talaq

हालांकि बुजुर्गों का कहना है कि पति ने सबके सामने तलाक दिया था। पंचायत का फरमान बिरादरी में नज़ीर बनने के लिए दिया गया है। पुलिस इस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed