फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चूहा फेंकने पर मचा गया इतना बड़ा बवाल, घरों से निकले लाठी-डंडे, एक की पीट-पीटकर हत्या

Sat, 06 Oct 2018 05:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Oct 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
man killed on throwing rat out of neighbor house in delhi aman vihar
rat remedies

अमन विहार इलाके में मरा हुआ चूहा घर के बाहर फेंकने के विवाद में दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान विजय ने पड़ोसी चंद्रिका प्रसाद को सिर में डंडा मारकर बुरी तरह घायल कर दिया।

man killed on throwing rat out of neighbor house in delhi aman vihar
clash

चंद्रिका को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को इलाज के दौरान चंद्रिका ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है।

man killed on throwing rat out of neighbor house in delhi aman vihar
मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, मीर विहार में पत्नी, दो बेटियों और बेटे के साथ रहने वाला चंद्रिका प्रसाद नाहरपुर में कारों को पेंट करने का काम करता था। उसकी एक बेटी दिव्यांग है। गत दो अक्तूबर को चंद्रिका ने देखा कि विजय ने एक मरा हुआ चूहा उसके घर के बाहर फेंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
man killed on throwing rat out of neighbor house in delhi aman vihar
delhi police

चंद्रिका ने विरोध करते हुए विजय को चूहा उठाकर कहीं और फेंकने के लिए कहा। उसने अनसुना किया तो चंद्रिका ने चूहा उठाकर विजय के घर के बाहर फेंक दिया। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान विजय घर से डंडा लेकर आया और चंद्रिका के सिर पर वार कर दिया। चंद्रिका खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया।

विज्ञापन
man killed on throwing rat out of neighbor house in delhi aman vihar
दिल्ली पुलिस के बैरियर्स

इसके बाद परिजन और पड़ोसी चंद्रिका को संजय गांधी अस्पताल ले गए। तबीयत बिगड़ने पर उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को चंद्रिका ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद ही गैरइरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विजय को गिरफ्तार कर लिया गया था। चंद्रिका की मौत के बाद मामला हत्या में तरमीम कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed