{"_id":"6ae4971dd91dfff57e02e0c6","slug":"a-45-year-old-diwali-market-tradition-featuring-over-250-stalls-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161431-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 45 साल पुरानी दिवाली बाजार की परंपरा, 250 से अधिक स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 45 साल पुरानी दिवाली बाजार की परंपरा, 250 से अधिक स्टॉल
विज्ञापन
जहां दिव्यांगता नहीं, हुनर बनी पहचान
दृष्टिबाधित युवा चला रहे कैफे, मुख्यमंत्री ने वहीं किया भोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दीयों की रोशनी, सजावटी सामान की चमक और हाथों से तैयार खूबसूरत उत्पादों का ऐसा दिवाली बाजार सजा है, जहां दिव्यांगता नहीं बल्कि हुनर पहचान है। ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन पिछले 45 साल से दीवाली पर ये परंपरागत बाजार सजाते आ रहा है। इस बार यहां 250 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इन पर दृष्टिबाधित कारीगरों और युवाओं के हाथों से तैयार सजावटी और उपयोगी सामान खरीदारी के लिए उपलब्ध हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाजार का शुभारंभ किया और विभिन्न स्टॉलों पर जाकर खरीदारी भी की।
इस बाजार की खासियत यहां सजे उत्पादों के साथ उन्हें तैयार करने वाले कारीगर भी हैं। दृष्टिबाधित युवा अपनी मेहनत, रचनात्मकता और कौशल से सजावटी सामान और उपयोगी वस्तुएं तैयार कर रहे हैं। बाजार के जरिये उन्हें अपने उत्पादों के लिए ग्राहक और आर्थिक आत्मनिर्भरता का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री ने उत्पादों की सराहना करते हुए दिल्लीवासियों से यहां खरीदारी कर इन कारीगरों का उत्साह बढ़ाने की अपील की। लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन परिसर में सुबह 10.30 बजे से रात 8 बजे, 5 नवंबर तक ये बाजार लगा रहेगा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम निकटतम मेट्रो स्टेशन है।
दृष्टिबाधित युवा चला रहे कैफे, मुख्यमंत्री ने किया भोजन
बाजार में खरीदारी के बाद मुख्यमंत्री संस्था के दृष्टिबाधित युवाओं की ओर से संचालित कैफे मस्त पहुंचीं। यहां उन्होंने भोजन किया और युवाओं की कार्यकुशलता की सराहना की। कैफे में युवा खुद भोजन तैयार करने से लेकर ग्राहकों को परोसने और भुगतान का लेन-देन संभालते हैं। यह कैफे संस्था के मल्टी स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके जरिये युवाओं को रोजगारपरक कौशल सिखाया जाता है।
विज्ञापन
जनसेवा सदन के लिए भी यहीं से होगी खरीदारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा सदन के लिए भी इस बाजार से सजावटी और उपयोगी सामान खरीदा जाएगा। सरकार दिव्यांगजनों के लिए सुगम बुनियादी ढांचा और समान अवसर देने की दिशा में काम कर रही है।