फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अचानक आई मौत: दिल्ली में बेलगाम कार ने बुजुर्ग को उड़ाया, मौके पर हुई मौत; तस्वीरों में देखें दर्दनाक हादसा

Wed, 20 Mar 2024 07:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 20 Mar 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
man hits old woman with car in Geeta Colony delhi dies on the spot
घर के सामने झाड़ू लगा रही बुजुर्ग को युवक ने कार से उड़ाया - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के गीता कॉलोनी के झील खुरेंजा इलाके में बुधवार सुबह बेलगाम कार चालक ने घर के सामने झाड़ू लगा रही एक बुजुर्ग महिला को कार से रौंद दिया। बुजुर्ग कार और दीवार के बीच में बुरी तरह कुचल गईं। शोर-शराबा हुआ तो परिजनों के अलावा लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। आरोपी मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया।

man hits old woman with car in Geeta Colony delhi dies on the spot
इसी कार ने कुचला बुजुर्ग महिला को - फोटो : अमर उजाला

परिजन बुजुर्ग महिला जानकी कुमारी (65) को नजदीकी गोयल अस्पताल, कृष्णा नगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से ही पुलिस को हादसे की सूचना मिली। हादसा गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। गीता कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार कब्जे में ले ली है।

man hits old woman with car in Geeta Colony delhi dies on the spot
तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को उड़ाया - फोटो : अमर उजाला

बाद में पुलिस ने आरोपी युवक मुकुल राठौर (25) को गिरफ्तार कर लिया है। छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी ने कुछ दिनों पहले ही कार चलाना सीखा था। बुधवार को वह अपनी दोनों बहनों को लेकर किसी काम से लक्ष्मी नगर गया था। वहां वापस लौटते समय वह गली में कार से नियंत्रण खो बैठा। कार उसके जीजा के नाम पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
man hits old woman with car in Geeta Colony delhi dies on the spot
तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को उड़ाया - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक जानकी कुमारी अपने परिवार के साथ झील खुरेंजा में रहती थीं। इनके परिवार में पति सुदेश चंद बक्शी, बेटा तरुण बक्शी के अलावा दो बेटियां हैं। तरुण का प्रॉपर्टी का काम है। बुधवार को जानकी कुमारी अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इस बीच करीब 8.45 बजे सफेद रंग की टोयोटा कोरोला कार गली में मुड़ी।

विज्ञापन
man hits old woman with car in Geeta Colony delhi dies on the spot
तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को उड़ाया - फोटो : अमर उजाला

अचानक कार चला रहे मुकुल ने कार से नियंत्रण खो दिया और उसने सीधे बुजुर्ग जानकी को उड़ा दिया। वह उछलकर दीवार और कार के बीच कुचल गई। फुटेज में दिखता है कि मुकुल की एक बहन कार से उतरकर बुजुर्ग को देखने आती है, इसके बाद बाकी लोग भी आ जाते हैं। बाद में मुकुल वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सीसीटीवी के अलावा परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने बुधवार को ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के बाद से जानकी कुमारी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। वह आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कर रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed