आपको सुनकर काफी आश्चर्य होगा मगर यह सच है कि आपके चमकते कपड़े आपको बीमार बहुत बीमार बना सकते हैं। अगर आपको भी ड्राईक्लीन कपड़े पहनना पंसद है तो सावधान हो जाएं।
सावधान! कहीं आपके कपड़े कैंसर का कारण तो नहीं बन रहे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपके चमकते कपड़े आपको कैंसर के रोगों से पीडित कर सकते हैं। टॉक्सिक लिंक की एक रिर्पोट के अनुसार ड्राईक्लीन में इस्तमाल होने वाला 'परक्लोरोएथलीन' आपको कैंसर जैसी भयावह बीमारियों का शिकार बना सकती है।
इस केमिकल से आपको किडनी, न्यूरोलॉजिकल बीमारियां और कैंसर भी हो सकता है। आप जब भी सांस लेते हैं तो परक्लोरोएथलीन का जहर आपके शरीर के अंदर प्रवेश करता रहता है।
परक्लोरोएथलीन को 'पर्क' भी कहा जाता है और इसमें एक विशेष तत्व पाया जाता है, जिससे मुश्किल से मुश्किल दाग़ भी हट सकता है। इसका प्रयोग सभी ड्राईक्लीन की दुकान में किया जाता है। दुकान के लोगों ने बताया कि वे कपड़ों पर 'पर्क' के हटने के बाद ही कपड़ों को पैक करते हैं।
आपको बता दें कि परक्लोरोएथलीन, ड्राइक्लीन की दुकान पर काम करने वाले लोगों के लिए उतना ही घातक है जितना की उन कपड़ों को पहनने वाले लोगों के लिए। इस केमिकल से फेफड़ों पर भी बड़ा घातक असर होता है। तो जब भी ड्राईक्लीन कपड़े पहनें तो हमेशा ध्यान रखें कि परक्लोरोएथलीन जिद्दी दाग़ तो हटा देता है मगर आपको कैंसर जैसी भयानक बीमारी दे सकता है।