फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनर किलिंगः जानिए क्यों अंकित को मोगली बुलाते थे पड़ोसी और वो कैसे बना यू-ट्यूब मास्टर

Tue, 06 Feb 2018 04:31 PM IST
अरुण कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
अरुण कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Feb 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
ankit saxena murder: know how he became master of youtube, neighbor use to call him mogli
ankit murder - फोटो : facebook

उसने शौक-शौक में यू-ट्यूब से सीखा म्यूजिक और अदाकारी का हुनर। सीखते-सीखते ही यूट्यूब का मास्टर बन गया था वो।

ankit saxena murder: know how he became master of youtube, neighbor use to call him mogli
ankit murder - फोटो : facebook

बिना किसी प्रोफेशनल ट्रेनिंग के ही अपनी कलाकारी का लोहा मनवाने लगा था..., बस कहता था कुछ ऐसा करूंगा कि समय को ही बदल दूंगा। बस थोड़ा इंतजार है बाकि, फिर शुरू होगी असली जिंदगानी। ऐसी ही बातें करता था अंकित, लेकिन बीच सफर में ही छोड़ गया सारे सपने और अब बस उसकी यादें हैं बाकि। प्यार से अंकित को मोगली पुकारते थे उसके पड़ोसी।

ankit saxena murder: know how he became master of youtube, neighbor use to call him mogli
ankit murder - फोटो : अमर उजाला

अंकित सक्सेना की हत्या के पांचवें दिन, उसके घर के बाहर शोक मनाते हुए अंकित के पड़ोसी दिनेश ने बताया कि वह बचपन से अंकित को जानता था। उसकी खुशनुमा हरकतों के कारण अंकित को बचपन में मोगली बुलाते थे। वह होनहार था और उसे म्यूजिक और एक्टिंग का भी शौक था। यू-ट्यूब पर विभिन्न प्रकार के म्यूजिक की वीडिया देख देख कर ही वह अधिकतर म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाने सीख गया था और एक्टिंग भी करने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
ankit saxena murder: know how he became master of youtube, neighbor use to call him mogli
ankit murder - फोटो : facebook

देखते ही देखते वह यू-ट्यूब का मास्टर बन गया और खुद की वीडियो बनाकर यू-ट्यूब की दुनिया में अपनी जगह बना ली। घर की आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर न होने के कारण वह कभी भी दूसरों पर आश्रित नहीं होता था और अपनी कला के हुनर से ही अपना और अपने माता-पिता का खर्चा चलाता था। अंकित के मामा मनोज ने बताया कि करीब एक साल पहले ही उसने स्पोर्ट्स बाइक भी खरीदी थी और अभी भी वह उसकी किश्तें भर रहा था।

विज्ञापन
ankit saxena murder: know how he became master of youtube, neighbor use to call him mogli
ankit murder - फोटो : facebook

पिछले साल उसने अपने पिता के दिल में चार स्टंट भी डलवाए थे। उन्होंने बताया कि उसने कभी बाहर से कोई चीज नहीं सीखी, वह बस अपने दोस्तों साथ मिलकर हमेशा नई चीजों को सीखने की कोशिश करता रहता था और कुछ ही समय में उसकी कलाकारी यू-ट्यूब पर हिट होने लगी थी, लेकिन इससे पहले ही वह अपने सपनों को पूरा करता उसे दुनिया का नजर लग गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed