{"_id":"5c52d43cbdec224e0121d3d0","slug":"love-commandos-shelter-home-big-revealing-about-girls-room-intelligence-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लव कमांडो शेल्टर होम केस: लड़कियों के कमरे में जाने का खुफिया रास्ता मिला, देखकर पुलिस भी चौंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव कमांडो शेल्टर होम केस: लड़कियों के कमरे में जाने का खुफिया रास्ता मिला, देखकर पुलिस भी चौंकी
Thu, 31 Jan 2019 04:30 PM IST
shubham
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: shubham
Updated Thu, 31 Jan 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता आमिर खान के कार्यक्रम ‘सत्यमेव जयते’ से सुर्खियां बटोरने वाले लव कमांडो एनजीओ के चेयरमैन संजय सचदेव को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने वाले प्रेमी जोड़ों को ऑनर किलिंग से सुरक्षा देने के नाम पर बंधक बनाकर जबरन उगाही के आरोप हैं। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के दखल के बाद मंगलवार रात पहाड़गंज स्थित लव कमांडो के शेल्टर होम पर छापेमारी कर चार प्रेमी जोड़ों को मुक्त कराया गया है।
'लव कमांडो' का संचालक संजय सचदेव गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
इनके बयान पर पुलिस ने बंधक बनाने, जबरन वसूली, अभद्र व्यवहार और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पहाड़गंज से ही संजय सचदेव को गिरफ्तार किया। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा ने बताया कि मंगलवार को डीसीडब्ल्यू की टीम ने पहाड़गंज थाने में शिकायत दी कि गली नंबर-3, चूना मंडी, पहाड़गंज स्थित लव कमांडो के शेल्टर होम में प्रेमी जोड़ों को बंधक बनाकर जबरन उगाही की जा रही है। पुलिस ने डीसीडब्ल्यू की टीम के साथ छापा मारा तो वहां से चार प्रेमी जोड़े मिले। सभी की उम्र 25 साल या इससे कम थी। ये जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के हैं। एक प्रेमी युगल ने बताया कि वह करीब एक माह से शेल्टर होम में हैं।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों की मर्जी के खिलाफ शादी के बाद ये भागकर यहां आए थे। सुरक्षा के नाम पर शेल्टर होम में उनकी जिंदगी नर्क बना दी गई और मोटी रकम उगाही गई। उनके सभी कागजात भी कब्जे में ले लिए गए। साथ ही, बाहर निकलने पर उनके परिजनों द्वारा उनकी ऑनर किलिंग या विभिन्न आरोपों में जेल भिजवाने की बात कहकर धमकाया जाता था। परेशान होकर एक जोड़े ने महिला आयोग से मदद मांगी। इसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस शेल्टर होम के बाकी कर्मचारियों की भूमिका की भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
ऑनर किलिंग के खतरे से अपने परिजनों से डरकर भागे प्रेमी जोड़ों को सुरक्षा देने की बात करने वाले एनजीओ लव कमांडो की करतूतें खुलीं तो तमाम लोग हैरान रह गए। प्रेमी जोड़ों ने बताया कि शेल्टर होम में उनसे न सिर्फ कर्मचारी, बल्कि अन्य लोग भी हाथ-पैर दबवाते थे। उनसे मालिश तक कराई जाती थी। शेल्टर होम में एक भी महिला कर्मचारी नहीं है। इसके अलावा, दो कमरों के शेल्टर होम में लड़कियों का कमरा चेयरमैन के कमरे में खुलता था। शाम होते ही चेयरमैन न सिर्फ खुद शराब पी लेता था, बल्कि वह लड़कों को भी शराब पीने के लिए मजबूर करता था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को डीसीडब्ल्यू की सदस्य किरण नेगी से एक प्रेमी जोड़े ने चेयरमैन के जबरन वसूली करने की शिकायत की थी। डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल व अन्य लोगों ने प्रेमी जोड़े को दूसरे शेल्टर होम में भिजवाकर मंगलवार को पुलिस टीम के साथ शेल्टर होम में छापेमारी की। यहां मिले प्रेमी जोड़ों ने बताया कि शेल्टर होम चेयरमैन ने उनके पहचान पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, मोबाइल फोन और अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद उनसे शेल्टर होम का काम जबरन कराया जा रहा था। शेल्टर होम में सुरक्षा के नाम पर उनसे 15 से 20 हजार रुपये जबरन वसूले जाते थे। किसी लड़के या लड़की के परिजन रुपये भेजते तो उसे भी ये हड़प लेते। उन्हें बाहर जाने पर जान का खतरा और जेल जाने का भय बताकर डराया जाता था।