फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काफिला रोक प्रियंका गांधी ने नन्हे बच्चे को गोद में उठाया, मां बोली- जिंदगी भर याद रहेगा...

Sat, 06 Apr 2019 05:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 06 Apr 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 priyanka gandhi carry baby in lap in mid of roadshow in ghaziabad
प्रियंका गांधी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद रोड शो में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का अंदाज लोगों के दिल को छू गया। प्रियंका गांधी दो बार एसपीजी सुरक्षा घेरा तोड़कर महिलाओं और युवतियों से मिलीं। महिलाओं को गले लगाकर उन्होंने कहा, डॉली शर्मा अच्छी लड़की है, उन्हें ही वोट देना। महिला शीला ने प्रियंका गांधी की सादगी और उनके स्पर्श को कभी नहीं भूलने वाला पल बताया।

Lok Sabha Elections 2019 priyanka gandhi carry baby in lap in mid of roadshow in ghaziabad
- फोटो : पीटीआई

दूसरी ओर प्रियंका गांधी ने युवती शिवानी से उनके क्षेत्र की सफाई की समस्या का हाल जानकर, जल्द उस पर एक्शन लेने की बात बोलकर सबका दिल जीत लिया। वहीं, फिर उन्होंने एक छोटे बच्चे को अपनी गोद उठा लिया। कुछ देर देर वह बच्चे को दुलारती रहीं। प्रियंका गांधी के जीटी रोड पर रमतेराम रोड से शुरू हुए रोड शो में लोगों की भारी भीड़ होने के साथ सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। स्थानीय पुलिस के अलावा मुख्य रूप से प्रियंका गांधी की गाड़ी को एसपीजी ने अपने सुरक्षा घेरे में लिया हुआ था। एसपीजी की मनाही के बावजूद प्रियंका गांधी ने युवाओं के सम्मान को सर आंखों पर रखा।

Lok Sabha Elections 2019 priyanka gandhi carry baby in lap in mid of roadshow in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला

वहीं डासना गेट के बाद जटवाड़ा रोड पर कल्लू पुरा पहुंचते ही प्रियंका गांधी अचानक अपनी कार से उतरकर पास में स्वागत को खड़ी महिलाओं से मिलने चली गई। प्रियंका गांधी के गाड़ी से उतरने से एकाएक अफरातफरी मच गई। इसी बीच प्रियंका गांधी ने महिलाओं से गले लगकर कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को वोट देने की अपील की। फिर करीब 20 मीटर गाड़ी के आगे बढ़ते ही सिंडिकेट बैंक के बराबर एक घर के बाहर खड़ी महिलाओं व युवतियों से फिर से मिलने गाड़ी से उतरकर चल पड़ी। वहां पहले उन्होंने युवती शिवानी व महिला निकिता से सफाई संबंधी समस्या को जाना, फिर उस पर एक्शन लेने की बात कही। साथ ही एक छोटे पार्थ शर्मा को उनके पिता अंकुश शर्मा से अपनी गोद में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 priyanka gandhi carry baby in lap in mid of roadshow in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला

गर्मजोशी से मिली महिलाओं से, दिल को छुआ
प्रियंका गांधी शाम 5:45 बजे सुरक्षा घेरा तोड़कर महिलाओं से मिलने गाड़ी से उतर गई। कल्लूपुरा में उन्होंने महिलाओं से डॉली शर्मा एक अच्छी लड़की है, उन्हें ही वोट देने की बात कही। प्रियंका गांधी से मिली महिला शीला ने कहा कि प्रियंका की सादगी व उनके मिलने का अंदाज उनके साथ बाकी महिलाओं को जिंदगीभर याद रहेगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 priyanka gandhi carry baby in lap in mid of roadshow in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला

सफाई का हाल प्रियंका गांधी को बताया
कल्लूपुरा में महिलाओं से मिलने के सात मिनट बाद 5:52 बजे पर फिर से प्रियंका गांधी सुरक्षा घेरा तोड़कर पास खड़ी युवतियों व महिलाओं से मिलने चली गईं। वहां उन्होंने समस्या के बारे में पूछा। प्रियंका गांधी से मिलकर युवती शिवानी बेहद खुश दिखाई दीं। रोड और गली में गंदगी की समस्या को उन्होंने प्रियंका गांधी से बयान किया। प्रियंका गांधी के उनकी समस्या पूछने पर शिवानी ने कहा कि आज रोड व गली में सफाई केवल शो के लिए हुई है। रोड शो के चलते केवल आज के लिए सफाई की है। आम दिनों में यहां गंदगी रही है। उस पर प्रियंका गांधी ने एक्शन लेने की बात कही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed