{"_id":"6aaff921edba3509c50cc142","slug":"400-volunteers-carried-out-a-cleanliness-drive-around-the-red-fort-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155809-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लालकिले के आसपास 400 स्वयंसेवकों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लालकिले के आसपास 400 स्वयंसेवकों ने चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत एमसीडी ने रविवार को शहर के कई हिस्सों में विशेष सफाई अभियान चलाया। पुराने दिल्ली क्षेत्र में लालकिले और आसपास के इलाकों में आयोजित मेगा अभियान में करीब 400 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान एकत्र बड़ी मात्रा में कचरे को करीब 10 ऑटो-टिपरों के माध्यम से मौके से हटाया गया। लालकिले के समीप अंगूरी बाग पार्क में सफाई के साथ पौधारोपण भी किया गया।
एमसीडी के ओल्ड दिल्ली जोन ने एक निजी संस्था के सहयोग से ऐतिहासिक धरोहर के आसपास के सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को स्वच्छ रखने के साथ नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने के लिए जागरूक करना रहा। पौधारोपण कार्यक्रम में स्थानीय निगम पार्षद, निगम अधिकारी और क्षेत्रीय लोगों ने हिस्सा लिया।
ओल्ड दिल्ली जोन की उपायुक्त कनिका के मार्गदर्शन में हुए अभियान में निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता भी शामिल हुए। उन्होंने लोगों से कचरे का उचित निस्तारण करने की अपील की। एमसीडी ने पूर्वी क्षेत्र में स्वामी दयानंद मार्ग और उत्तरी क्षेत्र में तिमारपुर, गांधी विहार, वजीराबाद व जीटीबी नगर समेत कई इलाकों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया।