फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल गांधी के घर हुई बैठक, शीला-चाको पहुंचे, आप से गठबंधन पर फिर नहीं निकला कोई नतीजा

Tue, 02 Apr 2019 11:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 02 Apr 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 meet of delhi congress at rahul gandhi house no resolve on alliance issue
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण को सिर्फ आठ दिन बचे हैं और अभी तक दिल्ली में आप-कांग्रेस गठबंधन पर कोई फैसला नहीं हो सका है। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से लेकर पार्टी का हर छोटा-बड़ा नेता कांग्रेस से गठबंधन चाह रहा है वहीं कांग्रेस पार्टी अभी तक इस कशमकश में है कि वह आप से गठबंधन करे या नहीं।



इस ऊहापोह की स्थिति के बीच आज दिल्ली कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी पीसी चाको और प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा शीला दीक्षित ने राहुल गांधी से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि यह बैठक आप-कांग्रेस गठबंधन के पेंच को सुलझाने के लिए ही थी, लेकिन जिस तरह कुछ ही देर में यह बैठक खत्म हो गई कह पाना मुश्किल है कि यहां क्या फैसला हुआ होगा।

बैठक के बाद शीला दीक्षित से बात की कोशिश की गई, लेकिन वह निकल गईं वहीं पीसी चाको से भी कोई संपर्क नहीं हो सका है। यह बैठक खुद राहुल गांधी ने बुलाई थी। सूत्रों के अनुसार दोनों पार्टियों में सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है, जिसे इतने महीनों से सुलझाया नहीं जा सका है। जानकारों का तो ये भी कहना है कि जिस तरह सोमवार(1 अप्रैल) को केजरीवाल ने गठबंधन न हो पाने का कारण राहुल गांधी को बताया यह बैठक उस पर चर्चा के लिए भी हो सकती है।

राहुल गांधी ने आप से तालमेल करने से मना किया: केजरीवाल

lok sabha elections 2019 meet of delhi congress at rahul gandhi house no resolve on alliance issue

आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव से पहले तालमेल की अनिश्चितता के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा था की राहुल गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी में उनकी पार्टी से गठबंधन करने से मना कर दिया है।

विशाखापत्तनम हवाई अड़्डे पर पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा था कि वे हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष से मिले थे, लेकिन उन्होंने आप से हाथ मिलाने में रुचि नहीं दिखाई। जब उनसे पूछा गया कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने तो कहा है कि केजरीवाल ने गठबंधन को लेकर उनसे कभी बात नहीं की, तो उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी से मिले हैं। शीला कोई महत्वपूर्ण नेता नहीं हैं।

वहीं दिल्ली में आप के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस से गठबंधन पर बातचीत करने वाले संजय सिंह ने कहा था कि केजरीवाल जिस बैठक की बात कर रहे हैं वह फरवरी में एनसीपी नेता शरद पवार के घर पर राहुल गांधी और उनके बीच हुई थी। संजय सिंह ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हाल में कोई मुलाकात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर हमने जोरशोर से प्रचार शुरू कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed