फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली की बेटी बनकर प्रियंका ने मांगे वोट, कहा- बच्चे की तरह बहाना कर रहे हैं पीएम, तस्वीरें...

Wed, 08 May 2019 10:18 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 May 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 priyanka gandhi vadra roadshow in delhi
priyanka gandhi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली के सियासी संग्राम में कदम रखते ही खुद को दिल्ली का बेटी बताया है। प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए प्रियंका ने कहा कि वह अगले दो चरण का चुनाव मुद्दों पर लड़कर दिखाएं। चुनाव नोटबंदी, जीएसटी, महिला सुरक्षा पर लड़ें। यही नहीं प्रियंका ने प्रधानमंत्री की तुलना होमवर्क पूरा नहीं करने वाले उस बच्चे से की जो सवाल करने पर शिक्षक से बहाना करता नजर आता है।

Lok sabha election 2019 priyanka gandhi vadra roadshow in delhi
priyanka gandhi

भाजपा व आम आदमी प्रत्याशियों पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जो लोग दिल्ली को नहीं जानते वो लोग दिल्ली की क्या सेवा करेंगे। उत्तर-पूर्वी दिल्ली की कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित के साथ ब्रहमपुरी जीरो पुश्ता से रोड शो में प्रियंका ने कहा कि मैं दिल्ली की बेटी हूं मैं यहां की समस्याओं को अच्छी तरह समझती हूं और तहेदिल से दिल्ली की सेवा करना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के नाम पर पीएम ने लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया। देशभक्ति दिखाने के लिए आप भी लाइन में खड़े हो गए। आप ही बताए नोटबंदी से कोई काला धन आया। उन्होंने पूछा कि क्या नौजवानों की सुरक्षा राष्ट्रवाद नहीं है। हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया। क्या किसी को रोजगार मिला। 

Lok sabha election 2019 priyanka gandhi vadra roadshow in delhi
priyanka gandhi

प्रियंका ने कहा कि पीएम की हालत उन स्कूली के बच्चों की तरह हो गई है जो होमवर्क पूरा नहीं करने पर बहानेबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम ने पांच साल में सिर्फ नकारात्मक राजनीति की है। नोटबंदी व जीएसटी भारत का सबसे बड़ा आर्थिक घोटाला है जिसकी वजह से आज भारत विकासशील देश का दर्जा भी खोने की कगार पर है। प्रियंका गांधी ने दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार बॉक्सर विजेंद्र सिंह के समर्थन में भी रोड शो किया।  

रोड शो में शामिल हुए स्थानीय लोग 
रोड शो के दौरान पूर्वी दिल्ली के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। सभी प्रियंका की एक झलक देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ धूप में भी खड़े रहे। अपने घरों की छतों और बालकनी से हाथ हिलाते रहे। प्रियंका ने भी उनका अभिवादन स्वीकार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 priyanka gandhi vadra roadshow in delhi
priyanka gandhi

शीला ने बताया ऐतिहासिक चुनाव 
उत्तर-पूर्वी संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी शीला दीक्षित ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि 2019 का यह चुनाव ऐतिहासिक चुनाव है। दिल्ली की जनता कांग्रेस के सभी सातों उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएगी। 

विरोध में बैनर लगाया
प्रियंका गांधी का रोड शो जब सीलमपुर के ब्रह्मपुरी रोड से गुजर रहा था। इस दौरान कुछ लोगों के घर के बाहर विरोध में बैनर लगाया गया था। बैनर में लिखा था डियर शीला जी, आपने गठबंधन ठुकराया, हम तुम्हें ठुकराते हैं। इस बैनर को प्रियंका ने नजरअंदाज किया। दिलचस्प यह भी है कि प्रियंका ने उन्हें भी हाथ हिला कर अभिवादन किया।

विज्ञापन
Lok sabha election 2019 priyanka gandhi vadra roadshow in delhi
priyanka gandhi

ढोल नगाड़ों पर जमकर थिरके समर्थक
प्रियंका के रोड शो के दौरान जहां गुलाब के पंखुड़ियों से स्वागत किया गया तो वहीं कार्यकर्ता जगह जगह ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरकते दिखे। समर्थक बार-बार ‘देश बचाओ प्रियंका लाओ। देश की आंधी प्रियंका गांधी’ का नारा लगा रहे थे।

स्थानीय बच्चों को गोद में बैठाया
रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने सड़क पर खड़े लोगों का जहां अभिवादन किया वहीं बच्चों पर प्यार भी झलकाया। सड़क के किनार बच्चों को अपनी वाहन में बिठा कर सेल्फी भी लेते दिखीं। इसके साथ ही बाइक पर कांग्रेस के झंडे के साथ एक झंडा और लहराया जिसमें यह लिखा था कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे तो न्याय योजना के तहत प्रतिवर्ष 72 हजार रुपया मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed