किसी न किसी वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले कवि कुमार विश्वास फिर से चर्चाओं में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने का कारण एक फोटो है जिसमें वो बाइक चला रहे हैं। बाइक पर वह अकेले नहीं हैं।
कुमार विश्वास ने कुछ ऐसे मनाया वेलेंटाइन डे, मांगनी पड़ी माफी
इस फोटो में कुमार विश्वास अपनी बीवी मंजू को बाइक की सैर कराते नजर आ रहे हैं। दोनों की ये फोटो वेलेंटाइन पर सामने आई है। लेकिन विश्वास की यह फोटो एक गलत वजह से ट्रोल हो गई।
वेलेंटाइन डे के दिन विश्वास ने अपनी पत्नी को बाइक राइड कराकर प्यार के दिन को सेलिब्रेट किया। लेकिन उनकी इन तस्वीरों पर एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया। ट्रोलर ने लिखा, कानून का उलंघन करते हुए कुमार विश्वास, देखो एक आम आदमी ने हेलमेट नहीं पहना है।
बता दें कि कुमार विश्वास की इस तस्वीर को हिमांशी सिंह के नाम की एक ट्विटर यूजर ने अपने पर शेयर किया है। हिमांशी के पोस्ट के बाद कुमार ने उन्हें ट्वीट किया, "क्षमा बालिके, घर के सामने की गली में अपने पार्क के चारों ओर टहला था। बस हमका माफी दै दो।"
सर आप बाइक चलाते समय बहुत स्मार्ट मल रहे हैं । कविराज..हेलमेट न पहनने की वजह से आपकी निगाहों से हजारों लोग हुए घायल और आपकी स्माइल से कई एक्सीडेंट हुए..आपका चालान तो बनता है😋
इसके बाद हिमांशी को भी विश्वास समर्थकों ने कुछ ऐसा कहा-