फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाराष्ट्र में बनी फडणवीस सरकार, कुमार विश्वास ने शाह से पूछा- कर कैसे लेते हैं ये आप? मने कैसे?

Sat, 23 Nov 2019 05:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 23 Nov 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
Kumar Vishwas on maharashtra government formation trolls amit shah sanjay raut
- फोटो : अमर उजाला

राजनीति ने एक बार फिर अपना रंग दिखाया है। पर्दे पर चल रही फिल्म से ज्यादा बड़ी पर्दे के पीछे की पिक्चर हो गई। शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस ताकती रह गईं और भाजपा मुख्यमंत्री की कुर्सी लेकर उड़ गई। इस तरह के अप्रत्याशित और नाटकीय घटनाक्रम के बाद आम से लेकर खास हर कोई हैरान है। लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि बीती रात जब उद्धव ठाकरे के नाम की घोषणा मुख्यमंत्री के पद के लिए की गई थी तो सुबह होते-होते देवेंद्र फडणवीस ने शपथ भी ले ली। इसी घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। पढ़ें कुमार विश्वास ने क्या कहा...

Kumar Vishwas on maharashtra government formation trolls amit shah sanjay raut
कुमार विश्वास (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

इसी पर आप आदमी पार्टी के बागी नेता और कवि कुमार विश्वास ने भी कुछ ट्वीट कर गृहमंत्री अमित शाह और संजय राउत की चुटकी ली है। जहां उन्होंने शाह की सरकार बनाने की काबिलियत की मजाकिया लहजे में प्रशंसा की है, वहीं संजय राउत की ट्विटर पर चलने वाली शेरो-शायरी पर तंज कसा है।

Kumar Vishwas on maharashtra government formation trolls amit shah sanjay raut
संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि जबसे महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आए हैं, तब से ही शिवसेना के नेता संजय राउत रोज ही कोई न कोई शेरो-शायरी कर चल रहे घटनाक्रम पर ट्वीट करते थे। उनकी इन्हीं शायरियों पर तंज कसते हुए कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है, 'यानि अब शेर ओ शायरी सिर्फ हम लोग के लिए बख्श दी जाएगी? या पूरे पांच साल दर्द और बदले के शेर सुनने पड़ेंगे?'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumar Vishwas on maharashtra government formation trolls amit shah sanjay raut
अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अमित शाह से कुमार विश्वास वे पूछा है, 'कर कैसे लेते हैं आप? मने कैसे'। उन्होंने ये सवाल इसलिए किया क्योंकि पूर्व में भी सबने देखा है कि कैसे भाजपा ने कई ऐसे राज्यों में सरकार बनाई है जहां वह अल्पमत में थी।

 
विज्ञापन
Kumar Vishwas on maharashtra government formation trolls amit shah sanjay raut
शरद पवार - फोटो : ANI

सिर्फ राउत और शाह ही नहीं कुमार विश्वास ने शरद पवार को भी अपने ट्वीट में निशाने पर लिया। उन्होंने कहा- 'इसे कहते हैं "पवार स्टोक" (शरद साहब- असली राजनेता हैं)'।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed