फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर चाहते हैं इनकम टैक्स बचाना, तो ये रहे 5 ऑप्शन..

Sun, 14 Jan 2018 11:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Jan 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
know how to save income tax
income tax

हर साल आपकी मेहनत की कमाई का एक बड़ा हिस्सा टैक्स में कट जाता है लेकिन अगर आप ऐसा होने से बच भी सकते हैं। हम आपके लिए इस साल के लिए ऐसे ही सबसे आसान और बेस्ट तरीके बता रहे हैं जिसके जरिए आप टैक्स बचा सकते हैं।

know how to save income tax
education loan

एजुकेशन लोन
अगर एजुकेशन के लिए आपने एजुकेशन लोन लिया है तो आप सेक्शन 80ई के तहत टैक्स बचा सकते हैं। लेकिन अगर विदेश में पढ़ाई के लिए आपने लोन लिया है तो आपको इसका फायदा नहीं मिलेगा। लोन लेने वाला व्यक्ति यदि भारत सरकार का गजेटेड ऑफिसर है तब भी उसको इसका फायदा नहीं मिलेगा।

know how to save income tax
pension

पेंशन प्लांस
टैक्स डिडक्शन के कुछ अमाउंट को आप पेंशन प्लांस के जरिए बचा सकते हैं। इंश्योरेंस रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) से अप्रूवड कई इंश्योरर पेंशन प्लांस ऑफर कर रहे हैं। आईटी एक्ट के सब सेक्शन 80CCC के तहत आप 1.5 लाख तक की राशि का डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know how to save income tax
saving

सेविंग स्कीम
सरकार द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग तरह की सेविंग स्कीम्स जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, नेशनल पेंशन स्कीम जैसी स्कीम से भी टैक्स बचाया जा सकता हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सुकन्या समृद्धि योजना को सन 2015 में लॉन्च किया था। यह स्कीम लागू करने के पीछे का मकसद गर्ल चाइल्ड को सेव करना था। बता दें कि इसमें मिनिमम 1 हजार प्रति साल की इन्वेस्टमेंट करना होता है, 80सी के तहत आप 1.5 लाख रुपए तक क्लेम कर सकते हैं।

विज्ञापन
know how to save income tax
health insurance

मेडिकल इंश्योरेंस
इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80D के तहत 25 हजार रुपए तक के डिडक्शन अमाउंट क्लेम किया जा सकता है। वृद्ध नागरिकों के लिए 30 हजार रुपए तक का प्रावधान है। अगर कोई अपने माता-पिता के लिए मेडिकल इंश्योरेंस प्रीमियम भर रहा है तो इसके तहत भी क्लेम कर सकते हैं। बता दें कि कुल अमाउंट 30 हजार रुपए से ज्यादा का नहीं होना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed