फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं 'बाबा का ढाबा' वाले बुजुर्ग दंपती, कैसे देशभर में वायरल हुआ इनका वीडियो, जानें सबकुछ

Fri, 09 Oct 2020 11:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 09 Oct 2020 11:42 AM IST
सार

-मालवीय नगर में सड़क किनारे, पटरी पर छोटा सा ढाबा चलाने वाले 80 वर्षीय बाबा लॉक डाउन के बाद गुजारे भर के भी नहीं जुटा पा रहे थे रुपये
-एक फूड ब्लॉगर ने वीडियो बनाकर बाबा की कहानी बयां की तो बाबा के ढाबे में गुरुवार को जुट गई भीड़, कई नेता बाबा के ढाबे पर पहुंचे
-क्रिकेटर अश्विन, आईपीएल में दिल्ली की टीम समेत रवीना टंडन, सोनम कूपर, सुनील शैट्टी और कई नामी हस्तियों ने ट्वीट कर बुजुर्ग के ढाबे पर जाने की अपील की
-गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर से पहुंचे बहुत से लोग, कुछ ही घंटों में बिक गया बाबा खाना, बाबा के चेहरे पर थी अलग ही चमक

विज्ञापन
Know all about Baba ka Dhaba fame old man who famous overnight, from cricketers to actors all help them on social media
बाबा का ढाबा के बाहर लगी मीडिया और लोगों की भीड़(बाएं ऊपर), ग्रीन टी-शर्ट में ब्लॉगर(बाएं नीचे) उसके बगल में आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ और दाएं बाबा का ढाबा चलाने वाले दंपती - फोटो : शुजात आलम

दिल्ली के मालवीय नगर में सड़क किनारे फुटपाट पर अपना छोटा सा ढाबा चलाने वाले 80 वर्षीय बाबा कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बादाम देवी रातों-रात मशहूर हो गए। दरअसल लॉकडाउन के बाद बुजुर्ग दंपती अपने इस ढाबे से गुजारे भर के पैसे भी नहीं निकाल पा रहे थे। एक फूड ब्लॉगर की 'बाबा का ढाबा' पर नजर पड़ी तो उसने बाबा के ढाबे की एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो में बाबा रोते हुए दिख रहे हैं। ब्लॉगर ने लोगों से अपील करी कि वह एक बार बाबा के ढाबे पर खाना खाने जरूर आएं। बस फिर क्या था बाबा रातों-रात मशहूर हो गए। आगे पढ़ें कौन हैं ये दंपती जिनके ढाबे पर जाने के लिए नेता से लेकर क्रिकेटर और फिल्मी हस्तियों तक ने लोगों से गुजारिश की....

Know all about Baba ka Dhaba fame old man who famous overnight, from cricketers to actors all help them on social media
बाबा का ढाबा - फोटो : शुजात आलम

क्रिकेटर अश्विन ने ट्वीट कर लिखा कि वह बाबा की मदद कैसे करें। वहीं बॉलीवुड हस्तियों रवीना टंडन, सोनम कपूर, सुनील शैटी जैसे सेलिब्रिटी और आईपीएल में दिल्ली की टीम ने बाबा के ढाबे पर जाने की लोगों से अपील कर की। ऐसे में गुरुवार को बाबा का ढाबा खुलते ही वहां भीड़ जुट गई। चंद ही घंटों में बाबा का सारा खाना बिक गया। अचानक इतनी भीड़ और लोगों का प्यार देखकर बाबा की आंखें खुशी से भर आई। उन्होंने कहा जैसे पूरा देश हमारी मदद को आगे आ गया है। हर कोई हमारी मदद कर रहा है।

Know all about Baba ka Dhaba fame old man who famous overnight, from cricketers to actors all help them on social media
वो ब्लॉगर जिसने मशहूर किया बाबा का ढाबा - फोटो : शुजात आलम

गुरुवार को बाबा के ढाबे पर दिल्ली-एनसीआर से लोगों की भीड़ के अलावा मीडिया का जमावड़ा लग गया। स्थानीय आप विधायक सोमनाथ भारती के अलावा सौरभ भारद्वाज निगम पार्षद नंदनी शर्मा समेत कई अन्य लोकल नेता भी बाबा के ढाबे पर पहुंच गए। यहां पहुंचे लोगों ने न सिर्फ बाबा का खाना खाया बल्कि अलग से रुपये देकर बाबा की मदद भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know all about Baba ka Dhaba fame old man who famous overnight, from cricketers to actors all help them on social media
बाबा का ढाबा के बाहर लगी मीडिया और लोगों की भीड़ - फोटो : शुजात आलम

कुछ लोग तो बाबा के लिए दाल, चावल, आटे और खाने-पीने का अन्य सामान लेकर ही वहां पहुंच गए। बाबा कांता प्रसाद ने बताया कि लॉक डाउन से पूर्व उनके ढाबे पर खाना बिक जाया करता था। लेकिन लॉक डाउन में पहले तो ढाबा बंद रहा, लेकिन लॉक डाउन खुलने के बाद उनका खाना कोई लेने का तैयार नहीं था। ऐसे में उनका गुजारा करना भी मुश्किल हो गया। हालत यह हो गई कि जितने का वह खाना बना रहे थे, उसकी लागत भी निकलना मुश्किल हो रही थी।

विज्ञापन
Know all about Baba ka Dhaba fame old man who famous overnight, from cricketers to actors all help them on social media
बुजुर्ग दंपती का बेटा - फोटो : शुजात आलम

गाजियाबाद से बाबा के ढाबे पर खाना खाने आई पायल ने बताया कि उसने बाबा का वीडियो देखा तो बाबा के ढाबे पर खाना खाने की ठान ली। बाबा के ढाबे पर पर उसने मटर पनीर खाया जो बहुत ही अच्छा था। बृहस्पतिवार को बाबा ने आलू-प्याज के परांठे, रोटी, मटर-पनीर, राजमा उड़द, दाल बनाई थी जो चंद ही घंटों में बिक गया। बाबा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि भैया आज तो उन्हें खाना खाने की भी फुरसत नहीं मिली। बाबा के ढाबे पर मौजूद कई युवाओं ने सभी से एक बार बाबा के ढाबे पर जरूर आने अपील की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed