राजधानी में सीलिंग के विरोध में आज व्यापारियों ने दिल्ली के अमर कॉलोनी में व्यापक प्रदर्शन किया जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे और वहां बड़ा ऐलान कर दिया।
अगर 31 मार्च तक नहीं हुआ ये काम तो फिर से भूख हड़ताल पर बैठेंगे CM केजरीवाल
इस दौरान केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान कर दिया। केजरीवाल ने दिल्ली में चल रही सीलिंग की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि अगर इस समस्या का 31 मार्च तक कोई समाधान नहीं निकलात तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
"मैं आपको ये कहना चाहता हूँ की अगर 31 मार्च तक सीलिंग का समाधान नहीं निकला केजरीवाल खुद भूख हड़ताल पर बैठेगा, मैं हूँ आपके साथ, चिंता मत करना"- अमर कॉलोनी के व्यापारियों से @ArvindKejriwal #AAPagainstMCDSealing pic.twitter.com/k0Go5B5oCY "सीलिंग की वजह से सभी व्यापारी पिस रहे हैं, ये मुद्दा किसी पार्टी विशेष से नहीं जुड़ा है,
अगर 2 दिन के लिए बीजेपी,कांग्रेस और AAP के सांसद मिलकर संसद बंद कर दें तो 24 घंटे में सीलिंग बंद हो जाएगी" - @ArvindKejriwal pic.twitter.com/Ko7GsNsAOn
केजरीवाल के साथ सांसद संजय सिंह और आप नेता मदन लाल भी थे। सभी नेताओं ने व्यापारियों को संबोधित किया।
"हम सभी AAP के सांसद लगातार केंद्र सरकार शासित MCD द्वारा चलायी जा रही जबरन सीलिंग के खिलाफ संसद में आवाज़ उठा रहे हैं, सोमवार को सत्र चालू होते ही सीलिंग के खिलाफ फिर आवाज़ उठाएंगे"- AAP राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln #AAPagainstMCDSealing pic.twitter.com/UsndZSnYy7
बता दें कि बृहस्पतिवार को हुए लाठीचार्ज पर राजनीति शुरू हो गई है। लाजपत नगर-चार में पुलिस के लाठीचार्ज की दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने कड़ी निंदा की थी। इतना ही नहीं, वह लाठीचार्ज में घायल दुकानदारों को देखने एम्स पहुंचे। यहां पर कई दुकानदार भर्ती हैं। वहीं दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी पुलिस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय करार दिया है।
"सीलिंग के मुद्दे पर मैं कई व्यापारियों से मिला, मास्टर प्लान में बदलाव की जरुरत है, कई सारे कानून में बदलाव लाने की जरुरत है!
अब सीलिंग को रोकने का एक ही रास्ता है, अगर आर्डिनेंस आ जाता है तो सभी व्यापारियों को राहत मिल जाएगी" - @ArvindKejriwal pic.twitter.com/iDzs1zNuOI
सबसे पहले दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन मैदान में कूदे। वह देर शाम एम्स में भर्ती दुकानदारों को देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिस कार्रवाई के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।