फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केजरीवाल ने इस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, मरीजों की हालत देख हुए आग बबूला

Fri, 19 Jan 2018 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Jan 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
kejriwal reached gtb hospital for a surprise check
kejriwal - फोटो : अमर उजाला

एक दिन पहले अस्पतालों की समीक्षा करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इलाज के लिए भटकते मिले मरीजों को देख मुख्यमंत्री ने..

kejriwal reached gtb hospital for a surprise check
kejriwal - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान इलाज के लिए भटकते मिले मरीजों को देख मुख्यमंत्री ने गुस्सा जाहिर किया। मरीजों से पूछताछ में पता चला कि कुछ को डॉक्टरों ने सर्जरी के लिए तीन-तीन महीने की वेटिंग दे रखी है। जबकि दिल्ली सरकार की योजना है कि अगर किसी मरीज को एक महीने से ज्यादा की वेटिंग है तो उसे प्राइवेट अस्पताल भेजा जाए।

kejriwal reached gtb hospital for a surprise check
kejriwal - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि पिछले कुछ समय से अस्पतालों में दवाएं नहीं मिल पाने और सर्जरी के लिए लंबी वेटिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मुफ्त में सर्जरी की सुविधा होने के बाद भी मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kejriwal reached gtb hospital for a surprise check
arvind kejriwal - फोटो : कुमार संजय

पिछले वर्ष ही दिसंबर में हुई एक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को सख्ती बरतने की चेतावनी भी दी थी। लेकिन हालात ठीक नहीं होने पर सीएम ने औचक निरीक्षण करने का फैसला लिया। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें लगता है कि कुछ डॉक्टरों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं है, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
kejriwal reached gtb hospital for a surprise check
arvind kejriwal

इसलिए जल्द ही डॉक्टरों को इन योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा जानकारी के अभाव में अस्पताल में चक्कर काट रहे मरीजों के लिए दिल्ली सरकार जल्द ही वालंटियर्स तैनात करेगी। जो अस्पताल आने वाले मरीजों को जांच से लेकर डॉक्टर तक की हर जानकारी उपलब्ध कराएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed