फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब से केजरीवाल का वादा- स्वर्ण मंदिर के पास बंद होंगी मांस की दुकानें, शराब होगा बैन

Fri, 09 Sep 2016 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Sep 2016 01:39 PM IST
विज्ञापन
kejriwal car hits convoys pilot car in jalandhar

पंजाब में अपनी राजनीतिक जमीन बनाने में जुटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को प्रसिद्घ स्वर्ण मंदिर पहुंचे। उन्होंने पंजाब की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यदि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो शराब पर प्रतिबंध लगेगा और स्वर्ण मंदिर के आस-पास के पवित्र इलाकों में मांस की बिक्री पर भी रोक लगेगा। केजरीवाल ने ये भी कहा कि उनकी सरकार बनने पर अमृतसर वार्ड सिटी और आनंदपुर साहिब को धार्मिक स्‍थल घोषित किया जाएगा।

kejriwal car hits convoys pilot car in jalandhar
kejriwal car accident - फोटो : ANI

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब दौरे पर गए दिल्ली के सीएम केजरीवाल की कार का एक्सीडेंट हो गया। बता दें कि जालंधर में केजरीवाल की कार ने आज उनके ही काफिले में शामिल पायलट कार को टक्कर मार दी। गौरतलब है क‌ि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बृहस्पतिवार को पंजाब पहुंचने पर जोरदार विरोध हुआ। कड़ी सुरक्षा के बावजूद शिरोमणि अकाली दल यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर ही केजरीवाल पर चूड़ियां फेंकीं।

kejriwal car hits convoys pilot car in jalandhar
bjp women wing protest at delhi station - फोटो : अमर उजाला

हालांकि इस दुर्घटना में केजरीवाल बिल्कुल सुरक्षित हैं। उनके अलावा भी किसी कोई चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kejriwal car hits convoys pilot car in jalandhar
bjp women wing protest at delhi station - फोटो : अमर उजाला

इस हादसे में केजरीवाल की कार जरूर क्षतिग्रस्त हो गई है। बता दें क‌ि केजरीवाल च‌ुनावी रैल‌ियों के ल‌िए 8 से 11 स‌ितंबर तक पंजाब में हैं।

विज्ञापन
kejriwal car hits convoys pilot car in jalandhar
bjp women wing protest at delhi station - फोटो : अमर उजाला

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छोटेपुर के समर्थकों ने केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस सुरक्षा में केजरीवाल को रेलवे स्टेशन से निकाला गया और फिर उनका काफिला गांव झांडे की तरफ बढ़ गया। रेलवे स्टेशन के बाहर ही श्री हिंदू तख्त के नेताओं ने भी जोरदार नारेबाजी की। पंजाब में आम आदमी पार्टी में जान फूंकने के मकसद से केजरीवाल ने चार दिन के लिए पंजाब का रुख किया है। संभावित विरोध को देखते हुए लुधियाना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था। ट्रेन से उतरते ही केजरीवाल को पुलिस ने अपने घेरे में ले लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed