फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई छोड़ अपना जन्मदिन मनाने पटौदी आएंगी करीना कपूर खान, सजाया जा रहा है आलीशान महल

Tue, 17 Sep 2019 10:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी प्रेमचंद पालमी, अमर उजाला, गुरुग्राम (पदौदी)
प्रेमचंद पालमी, अमर उजाला, गुरुग्राम (पदौदी) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 17 Sep 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor to celebrate her birthday at pataudi palace preaparation are on
पटौदी पैलेस में खान परिवार - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री करीना कपूर का जन्मदिन नजदीक है और इस बार यह कुछ खास होने वाला है। अक्सर मुंबई में अपना जन्मदिन मनाने वाली करीना इस बार अपनी रियासत में ये दिन सेलिब्रेट करेंगी। दरअसल वह पटौदी स्थित पैलेस में अपना जन्मदिन मनाएंगी। इस संबंध में पैलेस में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

kareena kapoor to celebrate her birthday at pataudi palace preaparation are on
- फोटो : अमर उजाला

जन्मदिन मनाने के लिए करीना कपूर पति सैफ अली खान और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार को पटौदी पहुंच रही हैं। सिने तारिका शर्मिला टैगोर की पुत्रवधू एवं फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर का जन्मदिन 21 सितंबर को है।

kareena kapoor to celebrate her birthday at pataudi palace preaparation are on
- फोटो : अमर उजाला

इसके लिए पटौदी पैलेस में चारों ओर सफाई की जा रही है। रंग-रोगन का काम भी चल रहा है। गार्डन को सजाया जा रहा है। पैलेस में फैंसी लाइट लगाई जा रही हैं। पैलेस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीना कपूर के जन्मदिन के मौके पर शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान, तैमूर, करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर एवं मां बबीता, करिश्मा कपूर व उनके बच्चे, अमृता अरोड़ा, सोहा अली खान, कुणाल खेमू सहित उनके करीबी मित्र पटौदी आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor to celebrate her birthday at pataudi palace preaparation are on
- फोटो : प्रेम चंद पालमी

सूत्रों के अनुसार खान परिवार पटौदी प्रवास के दौरान घुड़सवारी करेगा। इसके अलावा इलाके में भ्रमण की भी योजना है। दरअसल खान परिवार के सदस्य पटौदी प्रवास के दौरान इलाके में भ्रमण करने के साथ-साथ प्रमुख लोगों से मुलाकात भी करते हैं।

विज्ञापन
kareena kapoor to celebrate her birthday at pataudi palace preaparation are on
pataudi palace - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान शहीदों के परिजनों से भी मुलाकात की जाती है। संभवत: इस बार भी खान परिवार के कार्यक्रम में यह शामिल रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed