फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंझावला कांड: हादसा या हत्या? 200 सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज, परिवार का अकेला सहारा थी लड़की

Sun, 01 Jan 2023 11:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 01 Jan 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
kanjhawala girl accident Police captured 200 CCTV accident or murder it revealed after postmortem
kanjhawala girl accident - फोटो : अमर उजाला

युवती की हादसे में मौत हुई या फिर साजिश के तहत हत्या की गई है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद सड़क हादसे का मामला दर्ज किया है, लेकिन जिस तरह से युवती आरोपियों की कार में फंसकर 10 किलोमीटर तक घिसटते चली गई इससे साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने कंझावला के जिस कार्यक्रम से युवती आ रही थी, वहां से लेकर सुल्तानपुरी तक के 50 सीसीटीवी सहित करीब 200 जगहों की फुटेज कब्जे में ली है।

kanjhawala girl accident Police captured 200 CCTV accident or murder it revealed after postmortem
kanjhawala girl accident - फोटो : अमर उजाला

युवती की मां ने बेटी के साथ गलत काम कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस युवती और आरोपियों की कॉल डिटेल व सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाल रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपियों में से कोई युवती के संपर्क में तो नहीं था। 

kanjhawala girl accident Police captured 200 CCTV accident or murder it revealed after postmortem
kanjhawala girl accident - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि घटना के समय युवती सामने से आ रही थी। गली संकरी होने से कार से टकराने के बाद युवती वहां नहीं दिखी। इस पर वह कार लेकर आगे बढ़ गए, लेकिन कुतुबगढ़ के पास कुछ आवाज आई तो उन्होंने कार रोकी। युवती कार के बगल वाली सीट की तरफ नीचे फंसी हुई थी। उन्होंने उसे निकाला और चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
kanjhawala girl accident Police captured 200 CCTV accident or murder it revealed after postmortem
kanjhawala girl accident - फोटो : अमर उजाला

युवती ही परिवार का सहारा थी
पिता की मौत के बाद युवती की परिवार का खर्च उठा रही थी। वह छोटा मोटा इवेंट का काम करती थी। युवती के रिश्तेदार ने बताया कि मां की दोनों किडनी फेल है, वह चल भी नहीं पाती है। युवती पर ही छोटे भाईयों के देखरेख की जिम्मेदारी थी। 

विज्ञापन
kanjhawala girl accident Police captured 200 CCTV accident or murder it revealed after postmortem
इसी कार से युवती को घसीटा, कंझावल थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : अमर उजाला

मां ने बताया कि ज्यादातर कार्यक्रम रात में होते थे। बेटी ने उसे देर रात ही घर आने की बात कही थी। जब वह घर नहीं पहुंची तो उन्होंने सुबह आठ बजे पुलिस को जानकारी दी। बेटी के साथ गलत काम करने के बाद हत्या की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed