सुल्तानपुरी कांड में शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेशक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर भी असहाय दिखे। घटना में 13 किलोमीटर तक घिसटने के कारण शरीर के कई अंग खत्म हो गए हैं। शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह से क्षत-विक्षत है। सूत्र बताते हैं कि इस हालत में दुष्कर्म होने या न होने का ठोस प्रमाण मिल पाना बहुत मुश्किल रहा। पूरी प्रक्रिया में कोई ऐसा तथ्य नहीं मिला, जिससे यह पता चल सके कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। आगे की जांच के लिए डॉक्टरों ने जीन और स्वाब सुरक्षित रख लिए हैं।
2 of 5
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि घिसटने के कारण दाहिने पैर के घुटने के नीचे का हिस्सा बुरी तरह से नष्ट हो गया है। सिर के पीछे का हिस्सा, हिप व रिम्प भी बुरी तरह से घिसे हैं। मंगलवार दोपहर को डॉक्टरों ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के बाद तैयार हुई 12 पेज की रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं।
3 of 5
Delhi Accident Case
- फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक मेडिकल जांच में प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान या घाव नहीं मिले हैं। सिर, रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है और इससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा उसके बाईं जांघ की हड्डी और निचले धड़े में गंभीर चोट लगी थी और निचले धड़े में मौत से पहले बहुत खून निकला था। डॉक्टरों के मुताबिक, तेज नुकीली चीज के प्रभाव से आई ऐसी चोटें दिखी हैं जो किसी गाड़ी से दुर्घटना और घसीटने से होती हैं।
4 of 5
लड़की का मामा
- फोटो : अमर उजाला
मामा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भरोसा
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के शवगृह में पीड़िता का शव लेने पहुंचे मामा ने कहा कि उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पूरा भरोसा है। उनकी भांजी के साथ किसी भी तरह के यौन शोषण की कोई घटना नहीं हुई है। यह केवल एक हत्या का मामला है और इस घटना में हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। अन्य परिजनों ने कहा कि मृतका घर में कमाने वाली अकेली थी। पिता का साल 2015 में ही निधन हो गया था। दो छोटी बहनें और एक छोटा भाई है। मां की दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं। मां को हर सप्ताह डायलिसिस पर जाना पड़ता है। उसके जाने के बाद परिवार का सहारा चला गया।
5 of 5
Delhi case
- फोटो : अमर उजाला
डीएनए जांच भी हो सकती है
युवती के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं, इसकी स्पष्टता के लिए डीएनए जांच भी हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद शव क्षत विक्षत है। ऐसे में दुष्कर्म हुआ या नहीं इस बारे में स्पष्ट रूप से कह पाना मुश्किल है। सूत्रों का कहना है कि स्पष्टता के लिए डीएनए जांच भी की जाएगी।