दिल्ली से मथुरा जा रही ईएमयू में 16 साल के लड़के जुनैद का हत्यारोपियों से विवाद लूडो के खेल को लेकर हुआ था। जीआरपी पुलिस प्रभारी अजय के मुताबिक, मृतक जुनैद के भाई हाशिम के अनुसार, वह उसका भाई जुनैद साकिर और मौसिम चारों सदर बाजार से 5.30 बजे दिल्ली-मथुरा शटल में सवार हुए थे। चारों सीट पर बैठकर लूडो खेल रहे थे। तुगलकाबाद से कई लोग बोगी में चढ़ गए। इनमें से कुछ लोगों ने जुनैद को लूडो खेलने से रोका और सीट छोड़ने को बोला। इसी से विवाद शुरू हुआ, जो बाद में खूनी खेल में तब्दील हो गई।
सीट पर अपने भाइयों के साथ लूडो खेल रहा था जुनैद, इस बात पर हमलावरों ने ट्रेन में बहाया खून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीट के विवाद में 16 साल के लड़के जुनैद की चाकुओ से गोदकर हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने अहम खुलासे किए हैं।
गिरफ्तार रमेश पलवल के जोधपुर का निवासी है। वह फरीदाबाद में नौकरी करता है। रमेश ने बताया कि वह फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से दिल्ली-मथुरा शटल में पलवल के लिए सवार हुआ था। उसने देखा कि डिब्बे में अल्ससंख्यक समुदाय और दूसरे पक्ष के युवा आपस में झगड़ रहे थे। अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों ने फोन करके बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के पास खंदावली गांव से कई युवाओं को स्टेशन पर बुला लिया था। जब ट्रेन बल्लभगढ़ स्टेशन पर पहुंची, तो अल्पसंख्यक समुदाय के युवा दूसरे पक्ष के युवाओं को ट्रेन की बोगी से बाहर खींचने की कोशिश कर रहे थे।