{"_id":"6b02e4df971b99dc2501ae3e","slug":"preparations-to-address-the-parking-crisis-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164344-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पार्किंग संकट होगा दूर, 14 परियोजनाओं से 6,052 वाहनों को मिलेगी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पार्किंग संकट होगा दूर, 14 परियोजनाओं से 6,052 वाहनों को मिलेगी जगह
विज्ञापन
एमसीडी दिसंबर तक पार्किंग स्थलों की संख्या 463 से बढ़ाकर 542 करेगी
विनोद डबास
नई दिल्ली।
दिल्ली में पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए एमसीडी 14 बहुस्तरीय और स्टैक पार्किंग बनाने के लिए परियोजनाओं तैयार कर रही है। इन परियोजनाओं से 6,052 वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग क्षमता विकसित करने की योजना है। वहीं, मौजूदा पार्किंग स्थलों की संख्या भी बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। एमसीडी के फिलहाल 463 पार्किंग स्थल चालू हैं, जिनकी कुल क्षमता 94,831 ईसीएस है। उसने दिसंबर तक पार्किंग स्थलों की संख्या बढ़ाकर 542 करने का लक्ष्य तय किया है। राजधानी के बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों और रिहायशी इलाकों में पार्किंग की जगह तलाशना वाहन चालकों के लिए रोजाना की चुनौती है। सड़क किनारे वाहन खड़े होने से यातायात प्रभावित होता है और कई जगह सड़क की उपलब्ध चौड़ाई भी कम हो जाती है। इसके मद्देनजर एमसीडी ने पार्किंग स्थलों की संख्या बढ़ाने के साथ सीमित जमीन पर अधिक वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था विकसित करने का निर्णय लिया है।
79 पार्किंग स्थल बढ़ाने का लक्ष्य : एमसीडी के पास वर्तमान में 463 चालू पार्किंग स्थल हैं। उसने दिसंबर तक इनकी संख्या 542 करने का लक्ष्य रखा है। यानी 79 अतिरिक्त पार्किंग स्थलों को व्यवस्था में शामिल करने की योजना है। इन प्रस्तावित स्थलों में कई नए होंगे और कुछ मौजूदा स्थानों को व्यवस्थित कर पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
14 परियोजनाओं में 6,052 वाहनों की क्षमता : पार्किंग की जगह बढ़ाने के लिए एमसीडी बहुस्तरीय और स्टैक पार्किंग परियोजनाओं पर भी विचार कर रही है। उसकी 14 प्रस्तावित परियोजनाओं की कुल क्षमता 6,052 वाहनों की बताई गई है। बहुस्तरीय पार्किंग में एक ही स्थान पर कई मंजिलों पर वाहन खड़े किए जा सकेंगे, जबकि स्टैक पार्किंग में तकनीकी व्यवस्था से वाहनों को एक के ऊपर एक खड़ा किया जा सकेंगे। इससे कम जमीन में अधिक पार्किंग की सुविधा विकसित हो सकती है।
विज्ञापन
पार्किंग की समस्या दूर करना बहुत जरूरी हुआ : सत्या शर्मा : स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि दिल्ली में पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए व्यवस्थित पार्किंग सुविधाओं का विस्तार बहुत ही जरूरी हो गया है। एमसीडी का प्रयास है कि बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में पार्किंग की बेहतर व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे सड़क पर वाहनों का दबाव कम हो और आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। बहुस्तरीय और स्टैक पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं से उपलब्ध जमीन का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है।