{"_id":"5dca8d068ebc3e5b3c467c60","slug":"jnu-vice-chancellor-m-jagdish-kumar-is-favorite-boy-of-controversies-jnu-sedition-row-was-beginning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेएनयू वीसी का विवादों से रहा है पुराना रिश्ता, कन्हैया कुमार से हुई थी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू वीसी का विवादों से रहा है पुराना रिश्ता, कन्हैया कुमार से हुई थी शुरुआत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 12 Nov 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जेएनयू के वीसी एम. जगदीश कुमार का कार्यकाल शुरुआत से ही विवादों के घेरे में रहा है। मामला चाहे 2016 में कन्हैया कुमार से जुड़े देश विरोधी नारेबाजी का है और या फिर उनके कार्यालय में कई बार हुई तालाबंदी का, जिसमें सोमवार को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी पांच घंटे तक फंसे रहे। विवादों व जगदीश कुमार का पुराना रिश्ता रहा है। अभी उनके कार्यकाल का एक साल से ज्यादा समय बाकी है।
2 of 5
- फोटो : हिमांशु सोनी
जनवरी 2016 में वीसी बनाए गए प्रोफेसर एम जगदीश कुमार का विवादों से सामना अपनी नियुक्ति के एक सप्ताह बाद ही उस समय हो गया जब उन्हें संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी के विरोध में कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा।
3 of 5
- फोटो : हिमांशु सोनी
छात्रों ने कार्यक्रम की अनुमति न मिलने के बाद भी नौ फरवरी 2016 को जेएनयू कैंपस में यह कार्यक्रम आयोजित किया और इसमें कथित तौर पर देश विरोधी नारे लगाए, जिसके बाद कन्हैया कुमार समेत कई छात्र नेताओं पर देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में तत्कालीन जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था और इसके विरोध में छात्रों ने व्यापक विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : हिमांशु सोनी
इसके नौ महीने बाद पीएचडी छात्र नजीब अहमद कैंपस में एबीवीपी से जुड़े छात्रों से हुए कथित झगड़े के बाद 15 अक्तूबर 2016 को गायब हो गया था। पुलिस व सीबीआई तीन साल की जांच के बाद भी उसे तलाश नहीं कर सकीं। इस मुद्दे पर कैंपस के अंतर व बाहर छात्रों का विरोध चलता रहता है। छात्र कई बार वीसी के घर व कार्यालय का घेराव कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : पीटीआई
वीसी जगदीश कुमार ने 2017 में एक आदेश जारी कर प्रशासनिक खंड व उसके आसपास विरोध प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी थी। छात्रों ने इस आदेश का कड़ा विरोध किया था। इसके बाद मार्च 2019 में वीसी ने उनकी पत्नी को घर में बंधक बनाने का छात्रों पर आरोप लगाया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।