{"_id":"5effc7e13c6e44675c1ada18","slug":"jawans-came-out-of-corona-to-give-life-to-others","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना को मात देकर 'जीवनदान' देने निकले जवान, इनका संकल्प है महान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को मात देकर 'जीवनदान' देने निकले जवान, इनका संकल्प है महान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 04 Jul 2020 05:35 AM IST
सार
कोरोना से ठीक होने के बाद एक माह में दो बार किया प्लाज्मा दान
दोनों मरीजों की बची जान, लोगों से भी प्लाज्मा देने की कर रहा अपील
विज्ञापन
1 of 5
हेड कांस्टेबल विपिन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी काफी कारगर साबित हो रही है। कई लोग अपनी इच्छा से अब प्लाज्मा दान कर रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस के एक जवान ने बीते एक महीने में दो बार प्लाज्मा दान कर मरीजों की जान बचाई है। वह दो महीने पहले कोरोना को मात देकर वापस काम पर लौटे हैं। गाजियाबाद निवासी हेड कांस्टेबल विपिन यादव दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में तैनात है और 25 अप्रैल को वह संक्रमित हो गए थे। उनका उपचार गाजियाबाद के ईएसआई अस्पताल में हुआ। 15 मई को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। विपिन बताते हैं कि अस्पताल से छुट्टी होने के एक सप्ताह बाद वह ड्यूटी पर लौट आए। उन्होंने कोरोना मरीजों की सेवा करने का प्रण लिया है।
2 of 5
प्लाज्मा थेरैपी
- फोटो : social media
एम्स के नर्सिंग अधिकारियों के एक ग्रुप के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि प्लाज्मा दान करके वह कोरोना मरीजों की जान बचा सकते हैं। एक जून को उन्होंने एम्स में जाकर प्लाज्मा दान किया, जिससे एक गंभीर मरीज को थेरेपी दी गई और उसकी जान बच गई। एक महीने बाद 30 जून को उनके पास सूचना आई की वेंकेटेश्वर अस्पताल में एक मरीज वेंटिलेटर पर है, जिसे प्लाज्मा की जरूरत है। वह तुरंत अस्पताल पहुंचे और प्लाज्मा दान किया। विपिन बताते हैं कि एक महीने में वह दो बार प्लाज्मा दान कर चुके हैं। इस काम को वह स्वेच्छा से कर रहे हैं। इससे शरीर में कोई कमी नहीं आती है। सभी लोगों को इसके लिए आगे आना चाहिए।
3 of 5
प्लाज्मा थेरेपी
- फोटो : सोशल मीडिया
एम्स अस्पताल के नर्सिंग अधिकारी कनिष्क यादव ने बताया कि प्लाज्मा थेरेपी की मांग अब काफी बढ़ गई है। इसको देखते हुए उन्होंने अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों और कुछ अन्य विभागों के लोगों की एक टीम बनाई है। इसमें वह लोग हैं जो कोरोना से ठीक हो चुके हैं और प्लाज्मा दान करने के इच्छुक हैं। एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से इन सभी लोगों को जोड़ा गया है। इसकी सहायता से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा रही है। इस ग्रुप के 12 सदस्य अब तक प्लाज्मा दान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीकांत डबराल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के साथ-साथ कोरोना से ठीक हो चुके सीआईएसएफ के दो जवानों ने भी गंभीर मरीजों के लिए प्लाज्मा दान किया है, जबकि एक अधिकारी समेत 47 जवानों ने प्लाज्मा दान करने की सहमति दी है। सीआईएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी अखिलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार रोगियों के जीवन को बचाने के लिए बल सदस्यों द्वारा रक्त प्लाज्मा दान किया गया। आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली में तैनात सिपाही श्रीकांत डबराल और सिपाही आर नरेंद्र कुमार ने मेदांता मेडिसिटी गुरुग्राम और आकाश हेल्थकेयर द्वारका में प्लाज्मा दिया।
विज्ञापन
5 of 5
नरेद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
इस महान कार्य के लिए सीआईएसएफ कर्मियों की सेवाएं दिल्ली और मुंबई में उपलब्ध है। बल के निदेशक ने कोरोना संक्रमण पर विजय प्राप्त कर चुके सभी कोविड प्रभावित बल सदस्यों से अपील की है कि वे आगे आएं और जरूरतमंदों को प्लाज्मा दान कर मानव सेवा में योगदान दें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।