{"_id":"5b9167abc2c56826d67883f426bd93b4","slug":"jat-reservation-in-haryana-reached-in-gurgaon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के नजदीक पहुंची जाट आंदोलन की आग, लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के नजदीक पहुंची जाट आंदोलन की आग, लगा लंबा जाम
Thu, 18 Feb 2016 06:01 PM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के नजदीक पहुंची जाट आंदोलन की आग, लगा लंबा जाम
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आरक्षण की मांग को लेकर रोहतक से शुरू हुए जाटों के आंदोलन का दायरा बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को आरक्षण की आग गुडग़ांव पहुंच गई। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले आरक्षण की मांग को लेकर बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ही दौलताबाद फ्लाईओवर और सेक्टर-5 के पास रेलवे रोड जाम कर दिया। करीब चार घंटे रहे रोड जाम से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। पीक आवर में सुबह दफ्तर जाने वाले लोग सबसे अधिक परेशान रहे।
दिल्ली के नजदीक पहुंची जाट आंदोलन की आग, लगा लंबा जाम
2 of 5
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के लोगों ने सबसे पहले दौलताबाद फ्लाईओवर के पास इक_ा हुए और आरक्षण की मांग को लेकर नारे बाजी करते हुए रोड जाम कर दिया। इससे फ्लाई ओवर के उस पार दौलताबाद, सूरत नगर, राजेंद्र पार्क समेत अन्य कॉलोनियों के लोग बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से पूरी तरह कट गए। आनन फानन में रूट डायवर्ट किया गया। आंदोलनकारियों ने ट्रैक्टर, ऑटो और ट्रॉली रखकर रोड जाम कर दिया। थोड़े देर में सैंकड़ों गाडिय़ां जाम लग गई। सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों से खासा भिड़त भी हुई, लेकिन किसी को निकलने नहीं दिया गया।
दिल्ली के नजदीक पहुंची जाट आंदोलन की आग, लगा लंबा जाम
3 of 5
सेक्टर-5 के पास इसी तरह रोड जाम रहा। यहां भी लोगों को निकलने में काफी परेशानी हुई। आंदोलनकारियों का रोड जाम का निशाना स्कूल बस और हरियाणा रोडवेज की बसें भी बनी। स्कूली बसों को नहीं जाने देने की वजह से उधर से छात्र अपने स्कूल नहीं पहुंच पाए। हरियाणा रोडवेज बसों को चिंतपूर्णी मंदिर के पास से सेक्टर-5 से माता मंदिर रोड होते हुए बस स्टैंड और फिर मेट्रो स्टेशन पहुंचना पड़ा। पीक आवर में लक्ष्मण विहार बस स्टैंड से जाने वाले ऑटो को लक्ष्मण विहार के अंदर से होते हुए सेक्टर-4/7 चौक निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के नजदीक पहुंची जाट आंदोलन की आग, लगा लंबा जाम
4 of 5
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह शेहरावत का कहना है कि जब तक आरक्षण की मांगें नहीं मानी जाती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को तो यहां के प्रशासन को सिर्फ चेतावनी दी गई है। इस बारे में बैठक की जा रही है। बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। आंदोलनकारियों का दावा है कि इसमें 15 से अधिक खाप पंचायतों का समर्थन है, जो शुक्रवार से मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
दिल्ली के नजदीक पहुंची जाट आंदोलन की आग, लगा लंबा जाम
5 of 5
जाट आंदोलन को लेकर रोड जाम की सूचना पाते ही पुलिस चौकन्ना हो गई। सेक्टर-4/7 चौक से सूरत नगर तक पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। मौके पर महिला पुलिस के अलावा आरपीएफ की दो बटालियन तैनात कर दी गई थी। सीआईडी पुलिस भीड़ में आंदोलन की तह तक जानकारी जुटाने के लिए शामिल हो गई। जगह-जगह पर रूट डायवर्ट कर दिए। जिससे आम दिनों में फर्राटा भरने वाली सड़कों को खाली करा दिया गया। सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, इस आंदोलन की वजह से न्यू और ओल्ड रेलवे रोड पर अधिक जाम रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।